{"_id":"5ba4d878867a557f0e719493","slug":"amit-shah-will-inaugurate-election-rally-in-delhi-big-rally-in-ramlila-ground-on-23rd-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में चुनावी बिगुल फूंकेंगे अमित शाह, 23 तारीख को रामलीला मैदान में करेंगे बड़ी रैली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली में चुनावी बिगुल फूंकेंगे अमित शाह, 23 तारीख को रामलीला मैदान में करेंगे बड़ी रैली
अमित शर्मा, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Sep 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 23 तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली कर राजधानी में चुनावी तैयारियों का बिगुल फूंकेंगे। यह रैली दिल्ली प्रदेश के पूर्वांचल मोर्चे की अगुवाई में कराई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी से पूर्वांचल के लोगों को भारी संख्या में जोड़ना है।
विज्ञापन
रैली की तैयारियों की कमान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और पूर्वांचल मोर्चे के अध्यक्ष मनीष सिंह के हाथ में है। दिल्ली प्रदेश के पूर्वांचल मोर्चे के प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि पूर्वांचली लोग भाजपा से बहुत गहराई से जुड़े हुए हैं। उनके इस योगदान को और अधिक मजबूती देने के लिए इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के सभी सातों सांसद और प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, पूर्वांचली समाज दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों और ज्यादातर विधानसभा सीटों में भारी संख्या में रहता है। यह समाज अकेले दम पर भी कई सीटों के परिणाम को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। यही कारण है कि सभी सियासी दल इसे खुद से जोड़ने के लिए विशेष उपाय करते रहते हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने इसके लिए अपने एक विशेष प्रकोष्ठ की स्थापना कर रखी है। उसने पहले सतीश उपाध्याय और फिर मनोज तिवारी को प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर इसी वर्ग को साधने की कोशिश की है। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट बांटने में इस वर्ग की बहुत उपेक्षा की गयी थी जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा। वह 70 सीटों की विधानसभा में 32 से घटकर महज तीन सीटों पर सिमट कर रह गयी थी।
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अपनी तैयारियों में कोई कमी बाकी नहीं रखना चाहती। यही कारण है कि सितंबर माह से शुरू होकर अगले साल के फरवरी माह तक लगातार हर महीने एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।
इसमें पार्टी के शीर्ष नेता भाग लेंगे। अमित शाह की आगामी रैली के बाद युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एससीएसटी मोर्चा और महिला मोर्चा अपनी रैली करेंगे। स्वयं प्रधानमंत्री भी कुछ रैलियों में भाग ले सकते हैं।