फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah will attend Goraksh Conference in Basti, poster war started

अमित शाह के बस्ती दौरे से पहले शुरू हुई पोस्टर वार

Mon, 27 Jun 2016 09:17 PM IST
राहुल सांकृत्यायन/अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल सांकृत्यायन/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Jun 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah will attend Goraksh Conference in Basti, poster war started
अमित शाह जाएंगे बस्ती - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, बस्ती

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 1 जुलाई को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जाएंगे जहां वो गोरक्ष प्रांत के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन को लेकर एक ओर जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय प्रभारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है वहीं दूसरी ओर यहां भी इलाहाबाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की तरह पोस्टर वार शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


आलम ये है कि आगामी 2017 विधानसभा चुनावों के लिए टिकट के दावेदारों ने पूरे शहर को पोस्टर से रंग दिया है। इतना ही नहीं शहर में जिनते भी स्थानों पर स्वतंत्रता सेनानियों और अन्य विभूतियों की मूर्तियां लगी हैं उन्हें भी इस कदर पोस्टर से ढक दिया है कि कोई चाह कर भी प्रत्याशी के पोस्टर के अलावा मूर्ति को नहीं देख सकता।
विज्ञापन


इस संबंध में नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता ने अमर उजाला को बताया कि शाह के आने से कार्यकर्ताओं में जोश है और वो कोई कमी नहीं रखना चाह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां हुई गायब

Amit Shah will attend Goraksh Conference in Basti, poster war started
बस्ती में भी पोस्टर वार शुरू - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, बस्ती

उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया कि टिकट के दावेदार भी कोई कमी नहीं रखना चाहते लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों समेत शहर में लगे अन्य विभूतियों की मूर्तियों पर इस तरह से पोस्टर का अतिक्रमण गलत है। गौरतलब है कि बस्ती आ रहे शाह की रणनीति में प्रमुखतः दलित और पिछड़े वर्ग के लोग शामिल है जिन्हें प्रायः बसपा का मतदाता माना जाता रहा है। 

बता दें कि 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा कोई कमी नहीं रखना चाहती इसलिए खुद शाह कार्यकर्ताओं में जोश जगाने के लिए यात्रा कर रहे हैं। भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल भी महत्तवपूर्ण क्षेत्र है।

शाह पूर्वांचल के हर उस इलाके का दौरा कर रहे हैं जहां भाजपा की स्थिति खराब है। पूर्वांचल से भाजपा के कुल 17 विधायक ही हैं वहीं सपा के 106, कांग्रेस के 13 और बसपा के 23 विधायक सदन में है। मौजूदा आंकड़ो से यह साफ जाहिर है कि पूर्वांचल में भाजपा की सीधी लड़ाई सपा से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed