{"_id":"58cb5e644f1c1b443732a5a1","slug":"amit-shah-virtually-rules-out-keshav-prasad-maurya-from-chief-ministerial-race","type":"story","status":"publish","title_hn":" ... और इस तरह यूपी CM की रेस से बाहर हुए मौर्य!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
... और इस तरह यूपी CM की रेस से बाहर हुए मौर्य!
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत के बाद इस बात पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा। मीडिया से लेकर सोशल साइट्स तक लोग अलग-अलग नामों पर बात कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अनौपचारिक तौर पर एक नाम को इस रेस से बाहर कर दिया।
एनडीटीवी से बातचीत के दौरान यूपी सीएम के सवाल पर अमित शाह न कहा, मैंने मुख्यमंत्री का चुनाव करने की जिम्मेदारी केशव प्रसाद मौर्य को दे दी है। इसके बाद से यह अटकलें लगाई जाने लगी कि मौर्य मुख्यमंत्री की रेस से अनौपचारिक रूप से बाहर हो गए हैं।
बताते चलें कि केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी के लिए गैर यादव ओबीसी का चेहरा थे। हालांकि, मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा के बीच मौर्य की तबीयत खराब हो गई और उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया में भर्ती होना पड़ा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडु और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव बीजेपी विधायकों के साथ बैठक करेंगे और मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि मौर्य का नाम हटने पर मनोज सिन्हा और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के लिए कड़े दावेदार बनकर उभरे हैं।