फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah: UP will be top in developed states till 2022

2022 तक विकसित प्रदेशों में अव्वल होगा यूपी : अमित शाह

Sun, 21 Jan 2018 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 21 Jan 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
 Amit Shah: UP will be top in developed states till 2022
Amit shah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि 2022 तक विकसित प्रदेशों में टॉप पर उत्तर प्रदेश होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा शुरू हो चुकी है। मोदी-योगी राज में देश-प्रदेश दोनों आगे बढ़ रहे हैं। शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी के युवा उद्घोष कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शाह ने कहा कि काशी पूरे हिंदुस्तान का ऊर्जा केंद्र है। बाबा विश्वनाथ, संकट मोचन और कालभैरव के शहर के सांसद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि अब तक बनारस का भौतिक विकास हुआ। पीएम मोदी ने इसके लिए 29 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। अब पुरातन नगरी का अध्यात्मिक विकास होगा। 

विज्ञापन


'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हो चुकी है भारत की विकास यात्रा'

उन्होंने पहली बार पार्टी से जुड़ने वाले युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि केवल राजनीति नहीं, विचारधारा, आंदोलन और नए भारत के संकल्प की पार्टी भाजपा है। गुलाम भारत में स्वामी विवेकानंद ने विश्व संसद में भारत का जयघोष किया था। आजादी के 70 साल बाद पीएम मोदी ने विश्व में जयघोष किया है। भाजपा का वैभव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति और जातीय घरानों की पार्टी नहीं है। हमारी पार्टी में ही चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बनता है और बूथ अध्यक्ष पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंच जाता है। 
विज्ञापन


'विचारधारा, आंदोलन व नए भारत के संकल्प की पार्टी है भाजपा'

कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि तीन तलाक के नाम पर मुस्लिम महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार होता था। केंद्र सरकार ने जब उन्हें अधिकार देकर सजा का प्रावधान किया तो कांग्रेस ने विरोध कर इसे अलग रंग देने की कोशिश की। कांग्रेस पहले से ही वोट बैंक की राजनीति करती रही है। वह एक अहम फैसले पर भी समाज को बांटना चाहती है। अमित शाह ने बताया कि मुस्लिम महिलाओं के हक-हकूक को लेकर केंद्र सरकार चिंतित है और उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हर हाल में रोका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए योगी को सराहा

 Amit Shah: UP will be top in developed states till 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विकास कार्यों के लिए योगी को सराहा

अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई। कहा, 2013 और 2017 में यूपी को देखा है। तब से अब में काफी परिवर्तन हुआ है। किसान से पूछिए गेहूं, धान किसने खरीदा है। जवाब मिलता है सरकारी केंद्रों पर बिक गया। कोई बिचौलिया नहीं है। चेक किसानों के खाते में सीधे भेजा जा रहा है। जब मैं गुजरात का गृहमंत्री था तो दिल्ली की बैठक में यूपी से गृहमंत्री नहीं आते थे। हत्या, बलात्कार, लूट, छेड़खानी में यूपी नंबर वन होता था। योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था के लिहाज से प्रदेश में हालात सुधरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed