फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah told that he will go to Mahakumbh on 27th January to take a dip of faith

शाह कब जाएंगे प्रयागराज?: गृहमंत्री ने खुद बताई तारीख, कहा- सद्भाव और एकता का सशक्त संदेश देता है महाकुंभ

Thu, 23 Jan 2025 04:16 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 23 Jan 2025 04:16 PM IST
सार

शाह ने कहा कि एक समय था जब हिंदू अपने ही देश में अपनी पहचान उजागर करने में झिझकते थे। लेकिन बीते 10 सालों में हालात बदल गए हैं। हमने लगभग सभी वैचारिक कार्य पूरे किए हैं। शाह ने कहा कि चाहें वह कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने की बात हो या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण। 
 

विज्ञापन
Amit Shah told that he will go to Mahakumbh on 27th January to take a dip of faith
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच केंद्रीय गृह अमित शाह ने बृहस्पतिवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक दिल्ली में हिंदू हूं, बोलना मुश्किल था, लेकिन आज हर कोई गर्व से बोलता है। हिंदू पहले इसे अपने मन में रखते थे, अब गर्व से कहते हैं, मैं हिंदू हूं।

विज्ञापन


शाह ने अहमदाबाद यूनिवर्सिटी में हिंदू आध्यात्मिक और सेवा मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, पिछले 10 साल में भारत का गौरव बढ़ा है। मोदी सरकार धर्म स्थानों और चोरी हुईं मूर्तियों को वापस लाई है। आज की सरकार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दस साल से भाजपा की सरकार और मोदी प्रधानमंत्री हैं। हमारी सरकार ने अपनी विचारधारा के काम पूरे किए हैं। सदियों के इंतजार के बाद रामलला का भव्य मंदिर बना। हमारी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया। सात दशक तक पिछली सरकारों ने जिस काम को हाथ लगाने की हिम्मत नहीं की, हमारी सरकार ने सारे काम पूरे किए हैं।
विज्ञापन


कुंभ को कोई रोक नहीं सका
गृह मंत्री शाह ने कहा, मैं अपने जीवन में नौ बार कुंभ गया हूं। अर्धकुंभ देखे हैं, लेकिन प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भी 27 को जाने वाला हूं। आप सभी को भी पवित्र होने के लिए जाना चाहिए। कई देश के लोगों ने मुझसे कहा कि हमें आमंत्रण पत्र चाहिए, मैंने कहा महाकुंभ मेले में कोई निमंत्रण की जरूरत नहीं है। मुगल और ब्रिटिश काल में भी कुंभ के आयोजन होते थे। कोई इसे रोक नहीं सका और आज भी इसका आयोजन बेहद सुंदर तरीके से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


170 देशों का योग को स्वीकारना गर्व की बात
शाह ने कहा, यह गर्व की बात है कि 170 देशों ने योग को स्वीकार किया है। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान, दुनियाभर के नेता यहां आए और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जो हमारे लिए भी गर्व की बात है। सरकार दुनिया भर से हमारे देवताओं की लगभग 350 चोरी हुई मूर्तियों को वापस लाने में सफल रही।
 
हिंदू मंदिरों, संगठनों ने आदिवासियों के कल्याण में दिया योगदान
हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले के बारे में शाह ने कहा कि हिंदू मंदिरों और संगठनों ने आदिवासियों को शिक्षित करने या लाखों गरीब नागरिकों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने समेत विभिन्न तरीकों से समाज की सेवा की है। लेकिन उन्होंने कभी अपने काम का प्रचार नहीं किया। शाह ने इस आयोजन के माध्यम से सभी सेवा-उन्मुख हिंदू संगठनों को एक छत के नीचे लाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को धन्यवाद दिया। शाह ने कहा, सेवा मेले में समाज की भलाई के लिए काम करने वाले हिंदू संगठनों के लगभग 200 स्टॉल हैं, जिनमें से एक स्टॉल महारानी अहिल्याबाई होलकर को समर्पित है, जो 18वीं शताब्दी में इंदौर राज्य की शासक थीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के सूरत में श्री महावीर हेल्थ एंड मेडिकल रिलीफ सोसाइटी के कैंसर अस्पताल और सेनेटोरियम का उद्घाटन किया।

घटते भूजल का समाधान खोजना होगा: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहरी क्षेत्रों में घटते भूजल स्तर का समाधान खोजने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से भूजल पुनर्भरण के लिए रिसाव कुओं के निर्माण की सरकारी योजना का लाभ उठाने का भी आग्रह किया। शाह ने लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों की छतों पर बिजली पैदा करने के लिए सौर पैनल लगाने की भी अपील की।

शाह अपने निर्वाचन क्षेत्र मे आने वाले रानिप क्षेत्र के सरदार चौक पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने साबरमती और न्यू रानिप क्षेत्र में दो अंडरपास समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने रानिप क्षेत्र में 350 आवासीय सोसायटियों में वर्षा जल का उपयोग करके भूजल पुनर्भरण के लिए छिद्रण कुओं के निर्माण की परियोजना का शुभारंभ किया। शाह ने कहा, कहा, बड़ी संख्या में लोगों के गांवों से शहर में आकर बसने से शहरी क्षेत्रों में भूजल स्तर घट रहा है। इसके परिणामस्वरूप हम जो पानी पी रहे हैं उसमें फ्लोराइड का स्तर भी बढ़ गया है। हमें इसका समाधान खोजना होगा।

शाह ने लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर सौर पैनल लगाने का आग्रह किया। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी गांधीनगर स्थित अपने आवास पर सौर पैनल लगाया है और इसकी बदौलत उन्हें पूरे साल मुफ्त बिजली मिलती है। उन्होंने कहा, सोलर रूफटॉप लगाने की लागत सिर्फ चार साल में वसूल हो जाएगी और फिर जीवन भर मुफ्त बिजली मिलेगी। कृपया इन दोनों योजनाओं का लाभ उठाएं क्योंकि हमें आने वाली पीढ़ियों के बारे में भी सोचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed