{"_id":"614386f4a31030210d7d7aa9","slug":"amit-shah-to-visit-maharashtra-telangana-madhya-pradesh-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणनीति: तेलंगाना-महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले दो दिन गुजारेंगे अमित शाह, कई कार्यक्रमों में होंगे शरीक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रणनीति: तेलंगाना-महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले दो दिन गुजारेंगे अमित शाह, कई कार्यक्रमों में होंगे शरीक
Thu, 16 Sep 2021 11:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:33 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के नांदेड पहुंचेंगे। यहां वह सीएपीएफ के पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। एक अधिकारी ने बताया कि 2021 में शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत अमित शाह एक करोड़वां पौधा लगाएंगे।
विज्ञापन
अमित शाह, गृह मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार (17 सितंबर) से महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्यप्रदेश का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों और रैलियों में शामिल होंगे। अमित शाह के इस दौरे को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
सबसे पहले महाराष्ट्र जाएंगे शाह
जानकारी के मुताबिक, अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के नांदेड पहुंचेंगे। यहां वह सीएपीएफ के पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। एक अधिकारी ने बताया कि 2021 में शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत अमित शाह एक करोड़वां पौधा लगाएंगे। बता दें कि सीएपीएफ इस साल अब तक 99 लाख 99 हजार पौधे लगा चुकी है। उन्होंने पिछले साल 1.47 करोड़ पौधे लगाए थे। इसके बाद शाह निर्मल जिले में आयोजित होने वाले रक्तदान कैंप में शरीक होंगे। इस कैंप का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस दौरान वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को जबलपुर पहुंचेंगे गृह मंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री शनिवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह वीर बलिदानी राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह को श्रद्धांजलि देंगे। अमित शाह जबलपुर में ही उन आदिवासी नेताओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। गृह मंत्री जबलपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के बूथ अध्यक्ष द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में उज्ज्वला 2.0 योजना का भी शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन