फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah to review flood control preparedness for monsoon

Amit Shah Meeting: गृह मंत्री शाह ने की बाढ़ नियंत्रण तैयारियों की समीक्षा, मानसून से पहले लिया स्थिति का जायजा

Thu, 02 Jun 2022 11:13 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 02 Jun 2022 11:13 PM IST
सार

देश में मानसून से पहले केंद्र सरकार बाढ़ को लेकर सतर्क हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शाम चार बजे बाढ़ नियंत्रण तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन
Amit Shah to review flood control preparedness for monsoon
बिहार में अमित शाह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून के दौरान देश में बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार शाम एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक गृह मंत्रालय के कार्यालय में शाम चार बजे शुरू हुई। दरअसल, केरल में तीन दिन पहले मानसून और तमिलनाडु, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हुई भारी बारिश के मद्देनजर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है।

विज्ञापन


एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने आज बाढ़ की तैयारियों पर सभी एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की। NDRF सभी राज्य सरकारों के संपर्क में है और राज्यों ने कुल 67 टीमों की मांग की है जो हमने उपलब्ध करवा दी है और इसके अलावा 200 से अधिक टीमें हमारे पास रिजर्व में रहेंगी। 
विज्ञापन


वहीं इस बैठक से जुड़े अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यह एक वार्षिक समीक्षा बैठक है। इस बैठक में गृह मंत्री तैयारियों का जायजा लेते हैं और केंद्र और राज्य एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने के निर्देश देते हैं ताकि बाढ़ की भविष्यवाणी और जल स्तर में वृद्धि के लिए एक स्थायी प्रणाली हो सके।  गृह मंत्री ने पिछले साल 15 जून को भी इसी तरह की बैठक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कई बड़े मंत्री मौजूद थे
बैठक में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री गजेंद्र शेखावत, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के महानिदेशक और केंद्रीय जल आयोग के महानिदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
केंद्रीय गृह मंत्री से जल शक्ति मंत्रालय को बड़े बांधों से गाद निकालने के लिए एक तंत्र तैयार करने की सलाह देने की उम्मीद है, जिससे बांध भंडारण क्षमता बढ़ाने और बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री एनडीआरएफ को बाढ़ प्रभावित राज्यों के राज्य आपदा प्रतिक्रिया बलों के प्रमुखों के साथ बैठक करने का भी निर्देश दे सकते हैं।


भाजपा ने हमेशा तेलंगाना के गठन का समर्थन किया है: शाह
अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कभी किसी राज्य के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया और उनकी पार्टी ने हमेशा तेलंगाना के गठन का समर्थन किया है। तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के मौके पर यहां आयोजित एक समारोह में शाह ने कहा कि अलग तेलंगाना राज्य इस तरह बनाया गया कि इससे कटुता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले आठ साल में तेलंगाना में 2,52,202 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। शाह ने कहा कि हमने विभिन्न मदों के तहत पैसा भेजा। तेलंगाना हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में रहा है, लेकिन दुर्भाग्य से हमें राज्य से बहुत ज्यादा समर्थन नहीं मिला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed