फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah to chair 2 day Chintan Shivir of state home ministers from Oct 27 to address internal security

Chintan Shivir: आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर पहली बार होगी हाईलेवल मीटिंग, गृहमंत्री करेंगे अध्यक्षता

Wed, 26 Oct 2022 04:27 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 26 Oct 2022 04:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री द्वारा अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में घोषित 'पंच प्राण' के अनुसार, आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मामलों पर नीति निर्माण के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य प्रदान करने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Amit Shah to chair 2 day Chintan Shivir of state home ministers from Oct 27 to address internal security
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित होने वाले दो दिवसीय चिंतन शिविर की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर शिविर में पुलिस के आधुनिकीकरण, साइबर अपराध प्रबंधन, आपराधिक न्याय प्रणाली में आईटी के बढ़ते उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन, तटीय सुरक्षा, महिला सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री द्वारा अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में घोषित 'पंच प्राण' के अनुसार, आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मामलों पर नीति निर्माण के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य प्रदान करने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। एक बयान में कहा गया कि,  सहकारी संघवाद की भावना से शिविर, केंद्र और राज्य के बीच योजना और समन्वय बनाने में तालमेल प्रदान करेगा। 
विज्ञापन


सरकार के अधिकारियों ने कहा कि पहली बार ऐसा आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्यों के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के महानिदेशक मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अक्टूबर  को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को  संबोधित करेंगे। गृह मंत्रालयों का प्रभार संभालने वाले राज्यों के विभिन्न मुख्यमंत्रियों के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है क्योंकि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 30 सितंबर को एक निमंत्रण पत्र भेजा गया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास राज्य के गृह मंत्रालय का प्रभार है। उन्हें भी गृह मंत्रालय की तरफ से निमंत्रण भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री बैठक के उद्घाटन और समापन सत्र दोनों को संबोधित करेंगे। जिसमें सात अलग-अलग सत्र होंगे जिसमें राज्यों के गृह मंत्री प्रस्तुतीकरण देंगे। गृह मंत्रियों को भी दो दिनों के दौरान शाह के साथ वन-ऑन-वन टाइम स्लॉट मिलने की संभावना है क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री बैठक के लिए सूरजकुंड में मौजूद रहेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed