{"_id":"5d4af3948ebc3e6d1971bdec","slug":"amit-shah-suggest-to-yeddyurappa-deal-with-flood-situation-before-cabinet-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह ने येदियुरप्पा को मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बाढ़ राहत पर ध्यान देने की दी नसीहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शाह ने येदियुरप्पा को मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बाढ़ राहत पर ध्यान देने की दी नसीहत
Thu, 08 Aug 2019 05:17 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 08 Aug 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह और येदियुरप्पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर मंत्रिमंडल गठन को अंतिम रूप देने गए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा अपना नई दिल्ली का दौरा बीच में ही खत्म कर लौट आए हैं। दरअसल पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे कहा कि वह पहले राज्य में बाढ़ राहत और पुनर्वास कार्यों पर ध्यान दें। राज्य के कई हिस्से बाढ़ और भारी वर्षा की चपेट में हैं।
येदियुरप्पा ने बुधवार को बेंगलुरु पहुंचने पर संवाददाताओं से कहा कि आज शाम पांच बजे मैं राष्ट्रपति से मिलने वाला था, लेकिन अमित शाह ने मुझसे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर परेशान नहीं होने और बेलगावी और अन्य चार-पांच बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करने का निर्देश दिया। वह दो दिन की यात्रा पर राष्ट्रीय राजधानी गए थे। मंगलवार को वह केंद्र के समक्ष लंबित कर्नाटक के मुद्दों को देख रहे केंद्रीय मंत्रियों से मिले थे। बुधवार को उन्हें शाह से मिलना था।
येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह मंत्रिपरिषद में एकमात्र मंत्री हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यालय सतर्क है और रेल राज्यमंत्री और बेलगाम के सांसद सुरेश अंगाडी जल्द ही बेलगावी पहुंचेंगे जबकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विधायक अपने अपने जिलों में डेरा डाले हुए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में येदियुरप्पा ने कहा कि वह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के लिए फिर दिल्ली जाएंगे।