फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah speaks on obc convention center attacks congress and praised PM narendra modi

Gujarat: अमित शाह बोले- कांग्रेस ने जिनका अपमान किया, उसी OBC समुदाय के व्यक्ति से जो बाइडन ने मांगा ऑटोग्राफ

Sun, 21 May 2023 06:47 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 21 May 2023 06:47 PM IST
सार

मोदी समुदाय के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शासन में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को सिर्फ परेशानियों का सामना करना पड़ा था। भाजपा के प्रधानमंत्री मोदी ने समुदाय को सम्मानित किया। चूंकि वह खुद एक गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए उन्होंने गरीबों के दुख को समझा है।

विज्ञापन
Amit Shah speaks on obc convention center attacks congress and praised PM narendra modi
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। रविवार को दौरे का आखिरी दिन है। यहां उन्होंने मोदी समुदाय के राष्ट्रीय सम्मलेन में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पहली पार्टी थी, जिसने पीएम मोदी के रूप में देश को पहला ओबीसी प्रधानमंत्री दिया है। मोदी समुदाय के राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी और सूरत के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी सहित अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर निशाना साधा
मोदी समुदाय के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शासन में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को सिर्फ परेशानियों का सामना करना पड़ा था। भाजपा के प्रधानमंत्री मोदी ने समुदाय को सम्मानित किया। चूंकि वह खुद एक गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए उन्होंने गरीबों के दुख को समझा है। शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई किसी व्यक्ति का अपमान करता है तो कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन अगर वही व्यक्ति पूरे समुदाय का अपमान करता है तो यह देश के अपमान की बात है।
विज्ञापन


भाजपा ने कई ओबीसी मुख्यमंत्री दिए
शाह ने सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ने देश में इतने साल तक राज किया लेकिन कभी उसने ओबीसी समुदाय को सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने हमेशा समाज की अपेक्षा की, उन्हें उत्पीड़ित किया, उनका अपमान किया। लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा ने पूरे समुदाय को उचित सम्मान दिया। हमारी पार्टी ने ही देश को पीएम मोदी के रूप में देश को पहला ओबीसी प्रधानमंत्री दिया। भाजपा ने कई ओबीसी मुख्यमंत्री दिए हैं। भाजपा ने ही ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। कांग्रेस ने 56 सालों तक सिर्फ देश में राज्य किया, इसके अलावा वह कुछ नहीं कर पाई। लेकिन भाजपा ने नौ सालों में ही समुदाय के लिए बहुत कुछ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों का दुख समझा
गृहमंत्री ने आगे कहा कि  पीएम हमेशा गरीबों के बारे में सोचते हैं। वह गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए वह अच्छे से गरीबों के दुख तो समझते हैं। इसलिए उन्होंने 13 करोड़ घरों में गैस का कनेक्शन दिया। 10 करोड़ शौचालय बनवाए। तीन करोड़ से अधिक घरों में बिजली पहुंचाई। जनता को तीन करोड़ घर दिए। पीएम मोदी ने ऐसी योजनाएं बनाई जो भ्रष्टाचार को खत्म कर सके और सिस्टम से बिचौलियों को उखाड़ सकें। शाह ने कहा कि आपको खुश होना चाहिए पीएम मोदी आपके समुदाय के हैं। पीएम मोदी की लोकप्रियता तो ऐसी है कि अमेरिका का राष्ट्रपति उनका ऑटोग्राफ मांगता है। वह अमेरिका के सबसे लोकप्रिय व्यक्तियों में से एक हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed