शाह बोले अपवित्र है कांग्रेस-जदएस गठबंधन, कांग्रेस शासन में 3100 किसानों ने की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन को जनादेश के खिलाफ बताते हुए उसे अपवित्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कर्नाटक में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेगी। साथ ही कांग्रेस पर हॉर्स ट्रेडिंग के नाम पर पूरा अस्तबल ही बेचने का आरोप लगाया।
कर्नाटक में बीजेपी के फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित नहीं कर पाने के बाद सोमवार को पहली बार बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मीडिया के सामने आए। कर्नाटक के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का हृदय से आभार जताते हुए बीजेपी अध्यक्ष में कांग्रेस-जेडीयू गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। शाह ने दोनों दलों के गठबंधन को जनादेश के खिलाफ बताते हुए उसे अपवित्र करार दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी ने पहले 40 सीटें जीती थी, और अब 104 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरे हैं, साथ ही वोट शेयर में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विधायकों को बनाया बंधक
अमित शाह ने कांग्रेस और जेडीएस के अपने विधायकों को अभी होटल में रखा है और अभी भी वे पांच सितारा होटल में ही हैं। उन्हें विजय जुलूस नहीं निकलाने दिया गया, अगर उन विधायकों को बाहर निकलने दिया गया होता, तो उन्हें जनता के मूड का पता चलाता और शायद हो सकता है कि जनता की आवाज सुनकर वो हमारे साथ आ जाते। उन्होंने कहा कि एक बार दोनों दल अपने विधायकों को बाहर छोड़ कर दिखाएं, संभव है कि उन्हें जनता और अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनाई दे।
उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, कुशासन, तुष्टिकरण, दलित उत्पीड़न और महिला उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में कांग्रेस शासन में 3100 किसानों ने आत्महत्या की। उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक को कई प्रोजेक्ट दिए, जो आजदी के बाद सबसे ज्यादा थे।
नोटा भी हार की वजह
पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि लोग बोल रहे हैं कि बीजेपी ने जब बहुमत नहीं था, तो सरकार क्यों बनाई। इस सवाल का जबाव देते हुए अमित शाह ने कहा कि जनता ने जनादेश हमें दिया था और हम सबसे बड़ी पार्टी थे, इसलिए हमने सरकार बनाने का दावा किया और इसमें कुछ अनुचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी दल को बहुमत नहीं मिला है, यहां तक कि कांग्रेस जनता ने कांग्रेस को भी नकारा है। उन्होंने कहा कि नोटा के चलतते वे 6 सीट हारे और बाकी की 7 सीटों पर हार का मार्जिन बेहद कम रहा। जिससे साबित होता है कि जनता ने बीजेपी को जनादेश देने की पूर्ण कोशिश की थी।
किस बात का जश्न मना रही है कांग्रेस-जेडीयू
शाह ने कांग्रेस-जेडीयू से पूछा कि वह किस बात का जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने हमें जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि जेडीएस वहीं जीती है, जहां बीजेपी कमजोर थी। कांग्रेस 122 से 78 सीटों पर निबट गई, उसके कई मंत्री चुनाव हारे, यहां तक कि सीएम सिद्धारमैया भी अपनी एक सीट हार गए और जिस सीट से जीते, उस पर भी बहुत कम अंतर से उन्होंने जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पीपीपी पार्टी बनकर रह गई है। यह अब पंजाब, पुड्डुचेरी और परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। शायद इसी बात का कांग्रेस जश्न मना रही है। वहीं जेडीयू को निशाने पर लेते हुए कहा कि जेडीएस और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर प्रचार किया और फिर वही दोनों साथ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 80 फीसदी से ज्यादा सीटों पर जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने सभी मर्यादाओं को पार करके धनबल का उपयोग किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोप लगा रही है कि बीजेपी 2014 के बाद के सभी उपचुनाव हारी है। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस से 14 राज्य छीने हैं। कांग्रेस को बताना चाहिए कि 14 राज्यों की हार बड़ी होती है या 9 लोकसभा सीटों की हार बड़ी होती है।
'संवैधानिक संस्थाओं पर बढ़ा कांग्रेस का भरोसा'
प्रेस कान्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि उन्हें अच्छा लग रहा है कि कांग्रेस का अब संवैधानिक संस्थाओं में भरोसा बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब ईवीएम अच्छी लगने लगी है, उनका न्यायपालिका में भरोसा बढ़ा है साथ ही अब चुनाव आयोग भी उन्हें अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि जब कांग्रेस हारेगी उस वक्त भी उसे ये चीजें याद रहें।
नहीं मांगे सात दिन
बहुमत के लिए 7 दिन मांगे जाने के सवाल पर शाह ने कहा कि कांग्रेस झूठ फैला रही है कि येदियुरप्पा ने 7 दिन का वक्त नहीं मांगा था। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, उस वक्त तक दावा लेकर कोई भी दल सामने नहीं आया।
गोवा-मणिपुर पर कांग्रेस का झूठ
अमित शाह ने कांग्रेस के इस दावे पर भी सफाई पेश करते हुए कहा कि गोवा और मणिपुर में सबसे बड़ा दल होने के बाद भी कांग्रेस ने कोई भी दावा पेश नहीं किया, जिसके बाद राज्यपाल ने दूसरे सबसे बड़े दल बीजेपी को सरकार बनाने के लिए न्योता दिया।
कांग्रेस ने बेचा पूरा 'अस्तबल'
कांग्रेस के हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर बोलते हुए शाह ने कहा कि हम पर 'हार्स ट्रेडिंग' (खरीद फरोख्त) का आरोप लगाया गया, लेकिन कांग्रेस ने पूरा का पूरा अस्तबल ही बेच दिया।