फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah slam Cong Chief Sonia Gandhi

सोनिया बताएं घूसकांड का पैसा किसे मिला: अमित शाह

Thu, 28 Apr 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Apr 2016 03:41 PM IST
सार

  • बताएं घूसकांड में किस-किस को पैसे मिले
  • कांग्रेसी सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया

विज्ञापन
Amit Shah slam Cong Chief Sonia Gandhi
अ‌मित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घूसकांड पर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष को घूसकांड के लिए जिम्‍मेदार ठहराते हुए उनसे पूछा है कि बताएं घूसकांड में किस-किस को पैसे मिले हैं।

विज्ञापन


वह कहती हैं किसी से नहीं डरती पर मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि बीजेपी के नेता संविधान से भी डरते हैं और लोक-लाज से भी। शाह ने सोनिया पर ‌निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया जी एेसा कहती हैं इसीलिए इस तरह के मामले सामने आते हैं। 
विज्ञापन


जो पैसों का लेन-देन हुआ वह यूपीए के कार्यकाल के दौरान हुआ। तो इसके लिए कौन जिम्मेदार हुआ अब उन्हें इस बारे में बताना चाहिए।

इससे पूर्व कल अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले को लेकर सोनिया का नाम लेने से भड़के कांग्रेसी सदस्यों ने सदन के वेल में आकर जमकर हंगामा किया।खुद सोनिया ने भी आरोपों को झूठा करार दिया। संसद के बाहर सोनिया ने कहा कि हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर हेलीकाप्टर घोटाले में कोई मेरा नाम लेता है तो लेने दीजिए। इस मामले में झूठ बोला जा रहा है और उन्हें झूठ बोलने दीजिए। मैं इससे घबराती नहीं हूं। अगर इन्हें सच्चाई सामने लानी होती तो दो साल में जांच पूरी कर लेते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed