फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah sets target for BJP to win with bigger margin in 2024 Lok Sabha polls

BJP Mission 2024: हारी हुई 144 सीट पर जीत के लिए तैयार हुई रणनीति, प्रभारियों ने पूरी रिपोर्ट नेतृत्व को सौंपी

Wed, 07 Sep 2022 05:19 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Sep 2022 05:19 AM IST
सार

नड्डा और शाह ने प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जिम्मेदारी वाली सीटों पर लगातार संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में उन 144 सीटों की पहचान की है, जहां सफलता नहीं मिली थी।

विज्ञापन
Amit Shah sets target for BJP to win with bigger margin in 2024 Lok Sabha polls
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ANI

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में बड़ी बैठक की। इस बैठक में बीते चुनाव में हारी हुई 144 सीटों पर प्रभारियों की रिपोर्ट पर तीन घंटे से अधिक समय तक मंथन किया गया।

विज्ञापन


नड्डा और शाह ने प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जिम्मेदारी वाली सीटों पर लगातार संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में उन 144 सीटों की पहचान की है, जहां सफलता नहीं मिली थी। बीते दिनों इन सीटों पर जीत की संभावना तलाशने के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। मंगलवार को इन प्रभारी मंत्रियों ने अपनी सीटों के संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट पेश की। बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, स्मृति ईरानी, पुरुषोत्तम रुपाला, गिरिराज सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत सहित दो दर्जन से अधिक मंत्री और पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


संभावना वाले राज्यों पर विशेष चर्चा
बैठक में उन राज्यों से जुड़ी सीटों पर विशेष चर्चा की गई जहां पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में विस्तार की संभावना दिख रही है। इस क्रम में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना से जुड़ी सीटों पर आगामी रणनीति को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद उन करीब चार दर्जन सीटों पर भी विशेष चर्चा हुई जहां बीते चुनाव में पार्टी मामूली अंतर से हार गई थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अब इस संदर्भ में गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद बैठक बुलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed