फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah says Waqf Bill will be introduced in Parliament current session

Waqf Bill: 'बजट सत्र में ही पेश करेंगे वक्फ विधेयक', शाह बोले- प्रस्तावित कानून से डरने की जरूरत नहीं

Fri, 28 Mar 2025 10:46 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 10:46 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संसद के वर्तमान बजट सत्र में वक्फ संशोधन विधेयक को फिर से पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून से किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। सरकार संविधान के दायरे में अधिनियम में संशोधन कर रही है। 

विज्ञापन
Amit Shah says Waqf Bill will be introduced in Parliament current session
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि अगस्त 2024 में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा गया वक्फ संशोधन विधेयक संसद के वर्तमान बजट सत्र में फिर से पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हम इसी सत्र में वक्फ विधेयक पेश करेंगे।' बता दें कि बजट सत्र 4 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। 

विज्ञापन


शाह ने कहा कि प्रस्तावित कानून से किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। नरेंद्र मोदी सरकार संविधान के दायरे में वक्फ अधिनियम में संशोधन कर रही है। उन्होंने कहा, 'विपक्ष मुसलमानों को गुमराह कर रहा है। मुसलमानों के किसी भी अधिकार पर अंकुश नहीं लगाया जाएगा। वे सिर्फ झूठ बोल रहे हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वक्फ विधेयक: 'अल्पसंख्यकों को गुमराह किया जा रहा, गरीब मुसलमानों को होगा लाभ'; जगदंबिका पाल ने कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए कानून को तोड़-मरोड़ कर पेश किया: शाह
गृह मंत्री शाह ने कहा कि मौजूदा कानून में संशोधन करना आवश्यक था, क्योंकि मूनल कानून तुष्टीकरण की राजनीति के कारण बनाया गया था। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने वक्फ अधिनियम में ऐसे नियम बनाए जो संविधान की भावना के अनुरूप नहीं थे। उन्होंने कहा, 'हमने वक्फ विधेयक को संविधान के दायरे में रखा है, जबकि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए कानून को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।'

कोई भी विधेयक संविधान की भावना से ऊपर नहीं
शाह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार इस तरह से काम कर रही है कि कानून को अदालतों में चुनौती दी जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी विधेयक संविधान की भावना से ऊपर नहीं हो सकता। शाह ने उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे द्वारा बनाए गए कानून, जैसे नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए), संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करने के लिए संसद के फैसले को भी अदालतों में चुनौती दी गई। 

ये भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill: मस्जिदों पर कब्जा करके भाजपा क्या करेगी...?, सीएम योगी बोले-लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष


दिल्ली में 123 प्रमुख स्थानों को वक्फ संपत्ति घोषित किया
शाह ने बताया कि वक्फ बोर्ड ने दिल्ली में 123 प्रमुख स्थानों को वक्फ संपत्ति घोषित किया है। प्रयागराज में ऐतिहासिक चंद्रशेखर आजाद पार्क को भी वक्फ संपत्ति घोषित किया गया है, जहां आजाद ने अपना बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा बनाए गए मौजूदा कानून के अनुसार, इन फैसलों को अदालतों में चुनौती नहीं दी जा सकती। 

सभी को विरोध करने का अधिकार
विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर गृह मंत्री ने कहा कि सभी को विरोध करने का अधिकार है। किसी भी विवाद को अदालतों में चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने कहा, 'वे विरोध करने के लिए स्वतंत्र हैं। यदि विधेयक संविधान के दायरे में नहीं है, तो इसे अदालतों में चुनौती दी जा सकती है।'  

टैक्सी सेवा सहकारी संगठन चलाएगा, सरकार नहीं : शाह
वहीं इसी कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि टैक्सी सेवा सरकार नहीं बल्कि सहकारी संगठन चलाएगा। उन्होंने कहा कि एक सहकारी संगठन बनाया जाएगा जो यह टैक्सी सेवा प्रदान करेगा। इसका लाभ सीधे ड्राइवरों को मिलेगा। यह सहकारिता की भूमिका है, सरकार की नहीं। सरकार किसी भी तरह का व्यापार नहीं करेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed