फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah says India will be among top 10 countries on Global Innovation Index in next 3 years

गुजरात: अमित शाह बोले- अगले तीन वर्षों में भारत वैश्विक नवाचार सूचकांक में शीर्ष 10 देशों में शामिल होगा

Tue, 23 Sep 2025 05:05 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 05:05 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए स्टार्टअप इंडिया अभियान के परिणाम दिखने लगे हैं। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है और इसने देश के युवाओं को नौकरी चाहने वालों से नौकरी देने वाला बना दिया है।

विज्ञापन
Amit shah says India will be among top 10 countries on Global Innovation Index in next 3 years
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पिछले एक दशक में वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत की रैंकिंग 91 से बढ़कर 38 हो गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले तीन वर्षों में भारत शीर्ष 10 में शामिल हो जाएगा। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए स्टार्टअप इंडिया अभियान के परिणाम दिखने लगे हैं। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है और इसने देश के युवाओं को नौकरी चाहने वालों से नौकरी देने वाला बना दिया है।

विज्ञापन


गुजरात सरकार के स्टार्टअप कॉन्क्लेव के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि हाल ही में वैश्विक नवाचार सूचकांक की घोषणा की गई है। 2015 में इस सूचकांक में हमारी रैंकिंग 91 थी, लेकिन 2025 में हम 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह हमारे लोगों की क्षमता को दर्शाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि अगले तीन वर्षों में भारत शीर्ष 10 देशों में शामिल होगा और हमारे युवाओं के प्रदर्शन और क्षमताओं को देखते हुए, दुनिया में नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा। 
विज्ञापन


'स्टार्टअप इंडिया अभियान ने हमारे युवाओं को नौकरी चाहने वालों से नौकरी देने वाला बना दिया'
स्टार्टअप इंडिया योजना  भारत सरकार की प्रमुख पहल है। जिसे 2016 में नवाचार को बढ़ावा देने और एक मज़बूत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए शुरू किया गया था, जिससे भारत को नौकरी चाहने वाले देश से नौकरी देने वाले देश में बदला जा सके। अमित शाह ने कहा, 2014 में हमारे पास केवल 500 स्टार्टअप थे। आज हमारे पास उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के साथ 1.92 लाख स्टार्टअप पंजीकृत हैं। 2014 में हमारे पास चार यूनिकॉर्न थे और अब हमारे पास 120 ऐसे प्रतिष्ठान हैं। जिनका संयुक्त बाजार मूल्य 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि औसतन सालाना 17000 स्टार्टअप स्थापित किए जा रहे हैं और इनमें से 9000 टियर-2 और टियर-3 शहरों में हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया अभियान ने हमारे युवाओं को नौकरी चाहने वालों से नौकरी देने वाला बना दिया है। शाह ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया योजना के शुभारंभ के समय सरकार को पता था कि अगर इसके लिए उचित माहौल नहीं बनाया गया तो यह सफल नहीं होगा।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2014 से देश भर के स्टार्टअप्स को वित्तीय, बुनियादी ढांचा, नीतिगत और बैंकिंग सहायता उपलब्ध कराई गई है। स्टार्टअप्स की मदद के लिए 10,000 करोड़ रुपये का एक फंड ऑफ फंड्स बनाया गया है। स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए अधिकतम ऋण सीमा 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये कर दी गई है और विभिन्न कर रियायतें भी दी गई हैं। 


ये भी पढ़ें:  Bihar: 75 लाख महिलाओं को मिलेगी महिला रोजगार योजना की पहली किस्त, 26 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पैसे ट्रांसफर

गुजरात स्टार्टअप क्रांति का केंद्र- शाह
उन्होंने उद्योग जगत के दिग्गजों से स्टार्टअप्स में निवेश करने का आग्रह करते हुए कहा कि हो सकता है कि उनमें से कोई एक दिन यूनिकॉर्न बन जाए और आपकी संपत्ति में वृद्धि करे। शाह ने आगे कहा कि पिछले चार वर्षों से गुजरात स्टार्टअप क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उनके मंत्रियों व सरकारी अधिकारियों की टीम ने मिलकर गुजरात को स्टार्टअप क्रांति का केंद्र बनाया है। राज्य देश के शीर्ष पांच राज्यों में से एक है। गुजरात में 16,000 स्टार्टअप हैं। अकेले अहमदाबाद शहर 6,650 स्टार्टअप के साथ शीर्ष-4 शहरों में शामिल है। उन्होंने कहा कि गुजरात लगातार चार वर्षों से स्टार्टअप क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed