{"_id":"5c7539f5bdec22738d0b72eb","slug":"amit-shah-says-india-safe-under-pm-narendra-modi-strong-and-decisive-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी कैंपों पर वायुसेना की कार्रवाई के बाद बोले शाह- मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आतंकी कैंपों पर वायुसेना की कार्रवाई के बाद बोले शाह- मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह सुरक्षित
Tue, 26 Feb 2019 06:37 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Tue, 26 Feb 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को सीमा पार, पाकिस्तान के हिस्से में आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद के शिविर पर की गई कार्रवाई को लेकर भारतीय वायु सेना को बधाई दी और उसके जज्बे को सलाम किया।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि आज की कार्रवाई ने यह पुन: साबित किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत पूरी तरह सुरक्षित है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की जांबाज सेना को उनकी बहादुरी और वीरता के लिए मैं बधाई देता हूं और उनके हौसले को सलाम करता हूं ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में भारतीय वायु सेना के हमले नये भारत के संकल्प और उसकी इच्छाशक्ति को रेखांकित करते हैं। भारत आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा ।" उन्होंने कहा "आज की यह कार्रवाई नए भारत की इच्छा शक्ति और संकल्प को दर्शाती है। नया भारत किसी भी सूरत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और ना ही आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को माफ करेगा ।"
विज्ञापन
(इनपुटःभाषा)