{"_id":"5b5bdcb24f1c1b27618b7423","slug":"amit-shah-says-have-development-agenda-so-modi-led-bjp-will-improve-its-performance-in-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 जीतने के लिए बहुत कुछ किया है, ध्रुवीकरण करना भाजपा का एजेंडा नहीं : शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2019 जीतने के लिए बहुत कुछ किया है, ध्रुवीकरण करना भाजपा का एजेंडा नहीं : शाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद में अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि हम इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि भाजपा विकास एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है। शाह ने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण हमारे एजेंडे में नहीं है।
विज्ञापन
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे राजनीतिक माहौल सांप्रदायिक रंग ले। उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया ऐसी खबरों को लेकर ज्यादा जुनूनी है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा के पक्ष में पहले से भी ज्यादा लहर है। दूर दूर तक हमें कोई चुनौती मिलती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष पार्टियां गठबंधन की बात तो कर रही है लेकिन उन्हें राज्यों में मतदाताओं ने नकार दिया है। इसलिए महागठबंधन ज्यादा मायने नहीं रखता है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया भगवा को ज्यादा तूल दे रहा है जबकि किसी भी घटना में हमारे नेता शामिल नहीं हैं। लेकिन मीडिया ऐसी खबरे गढ़ रहा है। अगर ऐसी बातों को तूल न मिले तो कोई ध्रुवीकरण नहीं होगा।
विज्ञापन
अमित शाह ने कहा कि हमारे पास विकास के इतने कार्यक्रम हैं हम उससे आगे बढ़ रहे हैं न कि माहौल बिगाड़कर। साथ ही कहा कि भाजपा ने देश में बहुत विकास कार्य कराए हैं। हमने साढ़े सात करोड़ घरों में शौचालय बनवाएं हैं। 19 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई है। मुद्रा योजना, बच्चों का टीकाकरण, स्वास्थ्य बीमा और सड़क, बीमा जैसी योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है। यह सभी योजनाएं हमें 2019 में जीत दिलाने के लिए काफी हैं।