फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah says CRPF doing commendable job in tackling Naxals and restoring peace in Jammu Kashmir Northeast

MHA: अमित शाह बोले- J&K-पूर्वोत्तर में शांति लाने और नक्सल समस्या खत्म करने के लिए बेहतरीन काम कर रही सीआरपीएफ

Wed, 25 Dec 2024 03:05 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 25 Dec 2024 03:05 PM IST
सार

गृह मंत्री ने बुधवार को सीआरपीएफ मुख्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। शाह ने यहां दुनिया के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल की संचालन और प्रशासनिक दक्षता की भी समीक्षा की। 

विज्ञापन
Amit Shah says CRPF doing commendable job in tackling Naxals and restoring peace in Jammu Kashmir Northeast
सीआरपीएफ मुख्यालय में अमित शाह। - फोटो : PIB

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने नक्सलवाद का मुकाबला करने और जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर में शांति स्थापित करने के लिए बेहतरीन काम किया है। शाह ने कहा कि सीआरपीएफ ने हमेशा से देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति स्थापना सुनिश्चित करने के लिए अहम भूमिका निभाती रही है। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने यह बातें सीआरपीएफ मुख्यालय के दौरे के दौरान कहीं। यहां उन्होंने सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। शाह ने यहां दुनिया के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल की संचालन और प्रशासनिक दक्षता की भी समीक्षा की। सीआरपीएफ प्रमुख ने इस दौरान गृह मंत्री को बल के शहीद हुए जवानों के लिए लागू हो रही कल्याण योजनाओं की भी जानकारी दी। इसमें जवानों के परिवार के सदस्य को नियुक्ति देने से जुड़ी योजना भी शामिल है। 
विज्ञापन


शाह ने अर्धसैनिक बल के रोजमर्रा के कार्यों में हिंदी का चलन बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि भाषाई एकता को बढ़ावा दिया जा सके। इसके अलावा उन्होंने जवानों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए श्री अन्न के ज्यादा से ज्यादा प्रयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने जवानों को आयुर्वेद के लाभ उठाने और प्रकृति परीक्षण अभियान में हिस्सा लेने के लिए भी कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि अमित शाह के इस दौरे के समय गृह मंत्रालय के सचिव गोविंग मोहन समेत कई वरिष्ठ अफसर भी मौजूद रहे।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed