फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah saw the movie made on Modi,Discussion of sangh chief

अमित शाह ने देखी मोदी पर बनी फिल्म, संघ प्रमुख से की चर्चा

Sun, 29 Jul 2018 04:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jul 2018 04:27 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah saw the movie made on Modi,Discussion of sangh chief

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को मोदी पर बनी फिल्म स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। शाह एक दिन के दौरे पर शनिवार को मुंबई आए थे। इस दौरान उन्होंने परेल स्थित आरएसएस कार्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा की। भाजपा सूत्रों के अनुसार शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुरुआती जीवन पर आधारित फिल्म की ‘चलो जीते हैं’ की विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत करने मुंबई आए थे। यह शॉर्ट फिल्म निर्देशक मंगेश हडावले ने बनाई है जो मोदी के जीवन से काफी प्रभावित हैं।

विज्ञापन


उनकी यह फिल्म नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई किताब ‘सामाजिक समरसता’ पर आधारित है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोअर परेल स्थित एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म ‘चलो जीते हैं’  फिल्म की स्क्रीनिंग देखी। मोदी पर बनने वाली 32 मिनट की शॉर्ट फिल्म में मुख्य किरदार का नाम नरू है। फिल्म में पीएम के बचपन को दिखाया गया है। रविवार 29 जुलाई को यह फिल्म मोबाइल एप हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म में बाल कलाकार का मुख्य किरदार धैर्य दर्जी ने निभाया है। फिल्म में आजादी के बाद के समय को दर्शाया गया है।
विज्ञापन


मराठा आंदोलन पर भागवत-शाह के बीच हुई बातचीत
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को देखते हुए शाह का राज्य दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मराठा आरक्षण को लेकर शुरू आंदोलन को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत से भाजपा अध्यक्ष शाह ने बातचीत की। लेकिन, भाजपा के एक नेता ने कहा कि शाह की मुंबई यात्रा का कार्यक्रम पहले से तय था और इसका मराठा आरक्षण आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed