फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said that no one has any doubt on role of congress in anti sikh riots in 1984

84 के सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस की भूमिका पर किसी को संदेह नहीं था : अमित शाह

Mon, 17 Dec 2018 09:40 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 17 Dec 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah said that no one has any doubt on role of congress in anti sikh riots in 1984

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार को सजा सुनाए जाने पर सोमवार को प्रतिक्रिया दी है। शाह ने कहा कि दंगों में कांग्रेस की भूमिका पर किसी को संदेह नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भड़काऊ नारे लगाए’ और ‘लोगों की नृशंस हत्याएं’ कीं।

विज्ञापन


शाह ने ट्वीट कर आरोप लगाए कि 1984 के दंगा पीड़ितों ने न्याय की उम्मीद खो दी थी क्योंकि जिन लोगों ने अपराध किए उन्हें कांग्रेस नेतृत्व का राजनीतिक संरक्षण हासिल था। उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा सज्जन कुमार को दोषी ठहराए जाने से एक बार फिर साबित हुआ है कि 1984 के अपराधी नहीं बच पाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा, ‘1984 के सिख विरोधी दंगे में कांग्रेस की भूमिका पर किसी को संदेह नहीं था। उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भड़काऊ नारे लगाए, महिलाओं से बलात्कार किया और पुरुषों की नृशंस हत्याएं कीं।’ 


भाजपा प्रमुख ने 2015 में एसआईटी का गठन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया जिसने तीन दशक से लंबित 1984 दंगों के कई मामलों की फिर से जांच की। उन्होंने कहा, ‘मैं अदालत का आभारी हूं जिसने फैसला दिया और दुखी परिवारों को राहत दी।’ 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed