फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AMit Shah said that Lok Sabha election 2019 will be last for corrupts and dynasty supporters

वंशवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचारियों के ताबूत में आखिरी कील होगा 2019 का चुनाव : शाह

Sun, 23 Dec 2018 11:52 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 23 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
AMit Shah said that Lok Sabha election 2019 will be last for corrupts and dynasty supporters
अमित शाह (फाइल फोटो)

लोकसभा 2019 का चुनाव वंशवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचारियों के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। भाजपा सारे वादे पूरे करने के बाद जनता से समर्थन मांगने जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार 2014 से भी ज्यादा सीटों के साथ वापस आएगी। यह बातें प्रदेश भाजपा की तरफ से दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित बूथ सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहीं।

विज्ञापन

  
इस मौके पर शाह ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इतना झूठ बोलते हैं कि उसके आगे दुनिया के सारे झूठ भी कम पड़ जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर सिखों के नरसंहार का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार ने एसआईटी बनाई जिसकी जांच से सिख दंगों के दोषियों को सजा मिल रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा में पिछले दिनों जो हुआ व सिखों के जख्म पर नमक छिड़कने वाला है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल की सरकार जनता से किए सारे चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस राफेल मामले में झूठ बोल रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा कि वह लोगों के पास जाकर कांग्रेस के झूठ का खुलासा करें। भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन जैसी भीड़ अन्य पार्टियों की रैलियों में भी नहीं होती है। भाजपा के बूथ कार्यकर्ता फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'बूथ जीता तो चुनाव जीता'

वहीं भाजपा के संगठन राष्ट्रीय मंत्री रामलाल ने कहा कि पार्टी का मूलमंत्र है बूथ जीता तो चुनाव जीता और मेरा बूथ सबसे मजबूत। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव तक हमें प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से हर बूथ पर आयोजित करना है और सभी वर्गों को साथ लेकर हर बूथ से कम से कम पांच कार्यकर्ताओं सहित एक बाइक रैली का आयोजन करना है। 

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि बूंद समुद्र नहीं होता है लेकिन बूंद के बिना समुद्र भी नहीं बनता ठीक उसी प्रकार दिल्ली भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी रूपी समुद्र की एक बूंद है और जो बहुमूल्य है। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि दिल्ली का कार्यकर्ता मन में यह ठान ले कि वह प्रत्येक दिन अपने क्षेत्र के लोगों के बीच समय दे तो 2019 में भाजपा के अश्वमेघ यज्ञ के विजय अश्व को कोई भी नहीं रोक पाएगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है जो आगे चलकर पार्टी का नेतृत्व करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed