फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Said Tahawwur Rana's extradition big success of Modi govt News In Hindi

तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण: अमित शाह बोले- ये मोदी सरकार की बड़ी सफलता, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Wed, 09 Apr 2025 10:26 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 09 Apr 2025 10:26 PM IST
सार

मुंबई हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा की भारत वापसी की खबरों के बीच अमित शाह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा का प्रत्यर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी कूटनीतिक सफलता है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी साधा निशाना साधा है।

विज्ञापन
Amit Shah Said Tahawwur Rana's extradition big success of Modi govt News In Hindi
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : पीटीआई

विस्तार

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा की भारत वापसी को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राणा के प्रत्यर्पण को लेकर बयान दिया है। उन्होने इसे मोदी सरकार की बड़ी सफलता बताया है। शाह ने कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा का प्रत्यर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी कूटनीतिक सफलता है। बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा को भारत प्रत्यर्पित करने के फैसले के खिलाफ उसकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उसे जल्द ही अमेरिका से भारत लाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक जीत
एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान अमित शाह ने कहा कि तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक सफलता है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जो लोग भारत के सम्मान, भूमि और लोगों पर हमले करते हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए। साथ ही गृह मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साध। उन्होंने कहा कि 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के समय जो लोग सत्ता में थे, वे राणा को भारत लाकर मुकदमे का सामना नहीं करवा सके।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 26/11 Mumbai Attack: 'तहव्वुर को मिले कुकर्माें की सजा, मृत्युदंड से कम मंजूर नहीं', बलिदानी के पिता की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन


राणा को मिले मृत्युदंड- बलिदानी कांस्टेबल के पिता की मांग

इससे पहले आज ही मुबई 2008 के आतंकी हमलों में बलिदानी एसआरपीएफ कांस्टेबल राहुल शिंदे के पिता सुभाष शिंदे ने बुधवार को आरोपी तहव्वुर राणा के लिए मृत्युदंड की मांग की। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद से उनके परिवार ने मानसिक रूप से बहुत संघर्ष किया है और राणा को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सुभाष शिंदे ने यह भी कहा कि उन हमलों में मारे गए 166 लोगों और पुलिस अधिकारियों के लिए राणा को मृत्यूदंड की सजा देना एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ये भी पढ़ें:- Tahawwur Rana: पाकिस्तान का नापाक चेहरा होगा उजागर, 26/11 के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा की वापसी से होंगे खुलासे

जल्द ही अमेरिका से भारत भेजा जा सकता है राणा
बता दें कि पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा को को जल्द ही अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, राणा ने अमेरिका में सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग कर लिया है और उसे भारत भेजे जाने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। भारत के कई एजेंसियों की टीम अमेरिका में मौजूद है, जो राणा के प्रत्यर्पण को सुनिश्चित करने में मदद कर रही है, जिससे संभव है कि 26/11 मुंबई हमलों का आरोपी राणा जल्द ही भारत भेजा जाएगा और उसे यहां कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed