फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Said No Indian citizen will lose life after end of Naxalism by March 31, 2026 News In Hindi

Amit Shah: शाह ने 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का लिया संकल्प, बोले- किसी भी भारतीय की नहीं जाएगी जान

Sun, 09 Feb 2025 04:36 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 09 Feb 2025 04:36 PM IST
सार

नक्सलवाद के बढ़ते स्वरूप और पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में हुए घातक हमलों के बाद रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक जब सभी नक्सलियों का खात्मा हो जाएगा, तब किसी भी भारतीय नागरिकों की जान नहीं जाएगी। 

विज्ञापन
Amit Shah Said No Indian citizen will lose life after end of Naxalism by March 31, 2026 News In Hindi
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में बढ़ते नक्सलवाद को देखते हुए रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। इसके बाद देश के किसी भी नागरिक को इसकी वजह से अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी। बता दें कि अमति शाह ने यह बात छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा 31 नक्सलियों को मार गिराने के बाद कही।
विज्ञापन


अमित शाह ने लिया संकल्प
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं अपना संकल्प भी दोहराता हूं कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर देंगे ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसकी वजह से अपनी जान नहीं गंवानी पड़े।
विज्ञापन


नक्सल मुक्त बनेगा भारत
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों की शहादत पर भी बोले शाह
अमित शाह ने आगे कहा कि सुरक्षा बलों ने मानव विरोधी नक्सलवाद को खत्म करने के प्रयास में" अपने दो बहादुर जवानों को भी खो दिया है और देश हमेशा इन वीरों का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed