फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said Modi govt to continue with its zero-tolerance approach towards illegal immigration

Amit Shah: 'मोदी सरकार अवैध आव्रजन के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखेगी जारी', बोले अमित शाह

Thu, 09 Nov 2023 02:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 09 Nov 2023 02:11 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के सुरक्षित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पांच अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन
Amit Shah said Modi govt to continue with its zero-tolerance approach towards illegal immigration
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार अवैध आव्रजन को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखेगी। साथ ही भारत को इस खतरे से बचाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन

 
पांच अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 'सुरक्षित भारत के दृष्टिकोण' को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पांच अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान को करीब 10 राज्यों में चलाया गया। इसके परिणाम स्वरूप 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 
देश को खतरे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एनआईए की टीम को बधाई दी। साथ ही कहा कि मोदी सरकार अवैध आव्रजन के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखेगी और देश को इस खतरे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। एजेंसी ने बुधवार को देशभर में छापेमारी कर मानव तस्करी में शामिल पांच मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 44 गुर्गों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीमा सुरक्षा बल और राज्य पुलिस बलों ने मिलकर मारा छापा
वहीं, एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध प्रवासियों की घुसपैठ और उन्हें बसाने में शामिल मानव तस्करी के समर्थन नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आठ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 55 जगहों पर सीमा सुरक्षा बल और राज्य पुलिस बलों ने मिलकर छापेमारी की कार्रवाई की।

 
इन राज्यों में हुई छापेमारी
उन्होंने कहा कि यह छापेमारी त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी में की गई, जिससे मानव तस्करी गिरोह को एक बड़ा झटका लगा।  बता दें, गिरफ्तार किए गए 44 गुर्गों में से 21 त्रिपुरा में, 10 कर्नाटक में, पांच असम में, तीन पश्चिम बंगाल में, दो तमिलनाडु में और पुडुचेरी, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक हैं।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed