मोदी सरकार करतारपुर गलियारे का काम समय पर पूरा करने को प्रतिबद्ध: अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाह ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के मौके पर विशेषकर सिख समुदाय को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा और राष्ट्र की बेहतर सेवा करने की ताकत प्रदान करेगा।
शाह ने ट्वीट किया, 'मैं निर्धारित समय सीमा के भीतर करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर काम पूरा करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराता हूं।'
May the light of Holy Guru Granth Sahib ji continue to guide us and provide us the strength to serve our nation better.
— Amit Shah (@AmitShah) August 31, 2019
I also reiterate the commitment of Modi govt to complete the work on Kartarpur Sahib Corridor within the time frame.
वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह pic.twitter.com/AQPBlWpyHu
यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा और भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा-मुक्त आवाजाही की सुविधा प्रदान करेगा।