फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Said, JDU chief Nitish Kumar will never leave alliance

अमित शाह बोले- हमारे पाले में है गेंद, नीतीश कुमार नहीं तोड़ेंगे गठबंधन

Thu, 22 Mar 2018 08:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah Said, JDU chief Nitish Kumar will never leave alliance
अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 2019 के चुनावों में बीजेपी की जीत के प्रति सकारात्मक नजर आ रहे हैं। एक टीवी इंटरव्यू में शाह ने कहा कि बीजेपी दोबारा बड़े जनादेश के साथ सत्ता में आएगी। टीडीपी के गठबंधन छोड़ने के सवाल पर शाह ने कहा कि टीडीपी के गठबंधन छोड़ने से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ा है। हालांकि इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन


वहीं जब शाह से पूछा गया कि अगर जेडीयू चीफ नीतीश कुमार ने भी गठबंधन तोड़ दिया तो बीजेपी क्या करेगी। इस सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि राजनीति में बदलाव होता रहता है हालांकि नीतीश ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि गेंद अभी हमारे पाले में है। 
विज्ञापन


वहीं 2019 के चुनावों पर शाह ने कहा कि बीजेपी 2019 में 2014 से ज्यादा बड़े जनादेश के साथ सत्ता में आएगी। हालांकि अभी चुनावों में बहुत समय बाकी है लेकिन उन्हें विश्वास है कि  एनडीए और बीजेपी 2014 से ज्यादा सीटें लाएंगे। यूपी के गोरखपुर और फूलपुर में हुए उपचुनाव में बीजेपी की हार  पर शाह ने कहा कि इस हार को हमने बहुत गंभीरता से लिया है और हम हार के कारणों का विश्लेषण कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राहुल गांधी के 'हत्या के आरोपी' वाले बयान पर भी शाह ने निशाना साधा। शाह ने कहा कि उन्हें सोहराबुद्दीन केस में बाइज्जत बरी किया गया और उनके खिलाफ आज किसी भी तरह का मामला नहीं है। शाह ने कहा कि कोर्ट ने भी इस बात को माना था कि मेरे खिलाफ लगे आरोप राजनीति से प्रेरित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed