फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah said Everybody is lying over rafale deal

झूठ बोलने की सबको छूट है, अमित शाह ने क्यों कहा ऐसा

Fri, 14 Dec 2018 06:21 PM IST
शशांक गौर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शशांक गौर Updated Fri, 14 Dec 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
amit shah said Everybody is lying over rafale deal
अमित शाह - फोटो : Twitter
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि झूठ बोलने की सबको छूट है। उनका यह जवाब तब सामने आया जब उनसे यह सवाल किया गया कि वे राहुल गांधी पर लगातार झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं, अगर ऐसा है तो क्या वे राहुल गांधी पर कोई केस करेंगे। अमित शाह ने कहा कि झूठ बोलकर राहुल ने देश को गुमराह किया। एक जिम्मेदार विपक्ष का नेता होने के नाते यह लोकतंत्र का तकाजा है कि वे देश से माफी मांगें।
विज्ञापन


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने एक अहम फैसले में राफेल विमानों की खरीद प्रक्रिया को दोषमुक्त करार दिया। इससे भाजपा को नैतिक बल मिला और उसने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर इस मामले पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि वे इस मुद्दे पर देश से लगातार झूठ बोल रहे हैं। 
विज्ञापन



अमित शाह ने कहा कि देश के जवान माइनस 43 डिग्री जैसी ठंड और 43 डिग्री जैसे गर्म वातावरण में काम करते हैं। विपक्ष को कोई भी ऐसी बात नहीं करनी चाहिए जो देश के जवानों का मनोबल गिराए। उन्होंने राहुल गांधी से उन सोर्स के नाम भी पूछे जिनके सहारे वे सरकार पर इतने गंभीर आरोप लगा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने इस खरीद प्रक्रिया को 2007 से 2014 तक आगे नहीं बढ़ने दिया। कांग्रेस को बताना चाहिए कि किस वजह से राफेल विमानों की खरीद को रोककर रखा गया। उन्होंने आरोप भी लगाया कि कांग्रेस सरकार में हर खरीद में कमीशनखोरी होती थी, इस मामले में कांग्रेस के कुछ हितैषियों को कमीशन नहीं मिल रही थी जिसकी वजह से उसने यह डील नहीं होने दिया।     


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed