फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah participates in Mangla Aarti at Jagannath temple ahead of Rath Yatra in Gujarat

Gujarat: अमित शाह ने 'रथ यात्रा' से पहले जगन्नाथ मंदिर की 'मंगला आरती', कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Tue, 20 Jun 2023 07:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 20 Jun 2023 07:09 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जमालपुर क्षेत्र में 'रथ यात्रा' से पहले जगन्नाथ मंदिर की 'मंगला आरती' में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Amit Shah participates in Mangla Aarti at Jagannath temple ahead of Rath Yatra in Gujarat
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जमालपुर क्षेत्र में 'रथ यात्रा' से पहले जगन्नाथ मंदिर की 'मंगला आरती' में हिस्सा लिया। गुजरात के अहमदाबाद में मनाए जाने वाले 'रथ यात्रा' महोत्सव को पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा माना जाता है। 

विज्ञापन


वहीं गृह मंत्री अमित शाह कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिसमें दो पार्कों का उद्घाटन, एक रेलवे फ्लाईओवर और एक अस्पताल का 'भूमिपूजन' शामिल है। अहमदाबाद के न्यू राणिप में, गृह मंत्री अमदावद नगर निगम (एएमसी) द्वारा सुबह करीब 9.15 बजे एक नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गृह मंत्री अहमदाबाद के चांदलोडिया क्षेत्र में एएमसी और रेलवे द्वारा नवनिर्मित जगतपुर रेलवे फ्लाईओवर का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही अहमदाबाद में क्रेडाई गार्डन क्षेत्र में एक सार्वजनिक पार्क का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री बाद में अहमदाबाद के बावला इलाके में त्रिमूर्ति अस्पताल के 'भूमि पूजन' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed