फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah on rahul gandhi claim to drive out china in 15 mins says he should listened to their advice in 1962

'चीन को 15 मिनट में भगा देते', राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह ने किया पलटवार

Tue, 20 Oct 2020 08:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 20 Oct 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
amit shah on rahul gandhi claim to drive out china in 15 mins says he should listened to their advice in 1962
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को 1962 में दी गई अपनी खुद की सलाह सुननी चाहिए। उस समय भारत और चीन के बीच हुए युद्ध की वजह से भारत को अपनी कई हेक्टेयर जमीन गंवानी पड़ी थी। शाह ने यह बात राहुल गांधी के बयान पर कही। हरियाणा में सात अक्तूबर को कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव को लेकर टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


एक निजी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में गृहमंत्री शाह ने कहा, ‘15 मिनट के अंदर चीनियों को बाहर निकालने के फॉर्मूले को वर्ष 1962 में ही लागू किया जा सकता था। यदि ऐसा किया गया होता तो हमें कई हेक्टेयर भारतीय भूमि को गंवाना न पड़ता। तत्कालीन प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी पर ‘बाय बाय असम’ तक कह दिया था। अब कांग्रेस हमें इस मुद्दे पर कैसे शिक्षा दे सकती है? जब आपके परनाना सत्ता में थे, तब हम चीनी सरकार के हाथों अपने क्षेत्र खो रहे थे।’
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- तस्वीरें: राहुल गांधी बोले- हमारी सरकार सत्ता में होती तो 15 मिनट में चीनी सेना को उखाड़ फेंक देते
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार रेजीमेंट के जवानों ने 15-16 जून की दरम्यानी रात को गलवां घाटी में चीनियों को अतिक्रमण करने से रोका था, इसे लेकर शाह ने कहा, ‘मुझे 16 बिहार रेजिमेंट के सैनिकों पर बहुत गर्व है। कम से कम हमारे कार्यकाल के दौरान, हम मैदान में डटे रहे और हमने संघर्ष किया। इन सैनिकों ने विपरित मौसम की स्थिति का सामना किया और हमारे देश की रक्षा की।’ बता दें कि इस दौरान हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।

शाह ने यह भी कहा कि भारत को उम्मीद है कि कूटनीतिक वार्ता के माध्यम से दोनों देशों के बीच तनाव का सौहार्दपूर्ण समाधान निकल सकता है। गौरतलब है कि सात अक्तूबर को राहुल गांधी ने कहा था, 'अगर हम सत्ता में होते तो चीन हमारे क्षेत्र के अंदर कदम रखने की हिम्मत नहीं करता। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भारत की जमीन पर कोई कब्जा नहीं हुआ। अगर हमारी सरकार होती तो चीन की सेना को उठाकर बाहर फेंक देती। अब वह यही देख रहे हैं कि ये काम मोदी कब करेंगे लेकिन जब हमारी सरकार आएगी तो देश की सेना 15 मिनट में चीनी सेना को बाहर पटक कर मारेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed