राष्ट्रपति चुनाव पर भाजपा पत्ते खोलने के मूड में नहीं, अमित शाह बोले- अभी तो कुछ सोचा ही नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनावों की घोषणा कर राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है वहीं अमित शाह ने साफ कर दिया है कि पार्टी अभी भी इस मुद्दे पर पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। इसका नजारा उस समय दिखा जब छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि पार्टी ने अभी इस मुद्दे पर कुछ सोचा ही नहीं है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अमित शाह ने कहा कि अभी राष्ट्रपति चुनाव पर कुछ निर्णय नहीं लिया गया है। जब भी इस संबंध में कुछ तय होगा सबको पता चल जाएगा। बता दें कि चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव 17 जूलाई को होगा और चुनाव के परिणाम 20 जूलाई को घोषित होगा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई को खत्म हो रहा है।
साथ ही 2018 में होने वाले छत्तीसगढ़ चुनाव की तैयारी भाजपा ने अभी से शुरू कर दी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा अलग चुनाव छत्तीसगढ़ में दोबारा जीतेगी। उन्होंने कहा कि हम 65 से ज्यादा सीटें जीत कर एक मजबूत सरकार बनाएंगे।We have not taken any decision regarding presidential election: BJP president Amit Shah in Raipur pic.twitter.com/01AAHXE4Of
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) June 10, 2017
Agla chunaav Chhattisgarh mein phir se jeetenge, 65 se zyada seaten jeet kar ek majboot sarkar banayenge: BJP president Amit Shah in Raipur pic.twitter.com/8ZytboNRTU
— ANI (@ANI_news) June 10, 2017