{"_id":"649eeb42e0d14e59460f9c25","slug":"amit-shah-more-than-6000-crores-approved-for-19-states-under-sdrf-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Decision: SDRF के तहत 19 राज्यों के लिए 6000 करोड़ से ज्यादा की राशि मंजूर; आईएनएस शंकुश के लिए भी बड़ा एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Decision: SDRF के तहत 19 राज्यों के लिए 6000 करोड़ से ज्यादा की राशि मंजूर; आईएनएस शंकुश के लिए भी बड़ा एलान
Fri, 30 Jun 2023 08:18 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Jun 2023 08:18 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत 19 राज्य सरकारों को 6,194.40 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत 19 राज्य सरकारों को 6,194.40 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी। गृह मंत्रालय ने बयान में कहा कि धनराशि जारी होने से राज्यों को मौजूदा मानसून सीजन के दौरान राहत उपाय करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस राशि में वर्ष 2022-23 के लिए चार राज्यों (छत्तीसगढ़, मेघालय, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश) को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से के रूप में 1,209.60 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। और वर्ष 2023-24 के लिए 15 राज्यों (आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, त्रिपुरा) को 4,984.80 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने अनुबंध पर किए हस्ताक्षर
रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि आज 2,725 करोड़ रुपये की कुल लागत पर मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के साथ पनडुब्बी आईएनएस शंकुश के जीवन प्रमाणन के साथ मरम्मत के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।