फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah mistake in Karnataka Assembly Election 2018, Congress counter BJP

कर्नाटक चुनाव से पहले BJP ने की बड़ी गलती, राहुल ने भी ली चुटकी

Tue, 27 Mar 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Mar 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah mistake in Karnataka Assembly Election 2018, Congress counter BJP

चुनावी तारीख के ऐलान के साथ ही कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। लेकिन शुरुआती दौर में ही भाजपा की जबान क्या फिसली कांग्रेस ने इसे जाने नहीं दिया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक भाषण में भ्रष्टाचार के आरोपों पर अपने ही उम्मीदवार का नाम ले बैठे। ये सुनकर बगल में बैठे अन्य नेताओं के कान खड़े हो गए और उन्होंने तुरंत शाह को टोका। लेकिन शाह की गलती पर कांग्रेस इसका फायदा लेने में जुट गई। 

विज्ञापन


अमित शाह ने भ्रष्टाचार और घोटालों के लिए खुद अपने ही सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को जिम्मेदार ठहरा दिया। अमित शाह के मुंह पर गलती से येदियुरप्पा का नाम जैसे ही आया सभा में खलबली मच गई। इस गलती से खुद शाह भी चौंक गए और कुछ देर वो अपनी ये गलती संभालने में लगे रहे।  
विज्ञापन




इधर शाह की जबान फिसली तो उधर कांग्रेस एक्टिव हो गई। आज ही राज्य में चुनाव की तारीख का ऐलान हुआ है। लेकिन जिस तरह से बीजेपी के आईटी हेड अमित मालवीय ने ट्वीट कर पहले ही इसकी जानकारी उजागर की, इससे कांग्रेस पहले ही एक्टिव हो गई थी। उत्साहित कांग्रेस को इंतजार था भाजपा की किसी दूसरी चूक का तो वो मौका भी शाह ने दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलती ही सही लेकिन कांग्रेस को मौका मिल गया और तेज होती चुनावी जंग को खुद सिद्धारमैया ने हवा दे डाली। सिद्धारमैया कांग्रेस की तरफ से सीएम उम्मीदवार हैं। अपने प्रदिद्वंदि को घेरने का उन्हें इससे बेहतर मौका और क्या मिलता कि खुद भाजपा अध्यक्ष ने ही उनका नाम लेकर संगीन आरोप लगाया हो।


ऐसे में राहुल गांधी भला कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने भी कहा कि कर्नाटक में हमारे कैंपेन की जबर्दस्त शुरुआत हुई है। बीजेपी अध्यक्ष की ओर से ये गलती हमारे लिए तोहफा है। 
 
हालांकि शाह गलती करने के बाद इसे दोहराने से बच रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने सिद्धारमैया के हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed