{"_id":"5b8fef48867a557ece01d352","slug":"amit-shah-madhya-pradesh-rallies-ahead-of-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में फिर कमल खिलाने 12 से मोर्चा संभालेंगे शाह, विधायकों-मंत्रियों से लेंगे फीडबैक ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश में फिर कमल खिलाने 12 से मोर्चा संभालेंगे शाह, विधायकों-मंत्रियों से लेंगे फीडबैक
ब्यूरो, अमर उजाला , नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आगामी 12 सितंबर को इंदौर संभाग में किसान सम्मेलन के जरिए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का मोर्चा संभालेंगे। शाह आगामी 6 अक्टूबर तक सूबे के 7 संभागों में कई रैलियों और बैठकों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान पार्टी अध्यक्ष पार्टी विधायकों और मंत्रियों का फीडबैक भी हासिल करेंगे। इन रैलियों की जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सूबे के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा को दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के साथ दो अन्य राज्यों छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए खासे महत्वपूर्ण हैं। चूंकि इन चुनावों के नतीजे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में धारणा बनाने का काम करेंगे। इन तीनों ही राज्यों में पार्टी की सरकार है।
विज्ञापन
ऐसे में भाजपा इन राज्यों के चुनावों में किसी प्रकार का खतरा उठाना नहीं चाहती। गौरतलब है कि इन चुनावी राज्यों में से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सत्ता में पार्टी बीते 15 सालों से काबिज है।