{"_id":"641ffcfe3c7b316d2c0d20b5","slug":"amit-shah-karnataka-visit-hoist-tricolour-in-bidar-inaugurate-memorial-sardar-patel-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: 'अल्पसंख्यकों को आरक्षण संविधान के मुताबिक नहीं', अमित शाह बोले- कांग्रेस ने तुष्टीकरण किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: 'अल्पसंख्यकों को आरक्षण संविधान के मुताबिक नहीं', अमित शाह बोले- कांग्रेस ने तुष्टीकरण किया
Sun, 26 Mar 2023 02:52 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:52 PM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति और वोटों के लालच के चलते, उन्होंने कभी भी देश के लिए बलिदान देने वाले और हैदराबाद की मुक्ति के लिए काम करने वाले लोगों को याद नहीं किया।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में मुसलमानों को दिया गया चार फीसदी आरक्षण संविधान के मुताबिक नहीं था क्योंकि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का कोई प्रावधान नहीं है। कांग्रेस सरकार ने ध्रुवीकरण की राजनीति के चलते मुस्लिमों को यह आरक्षण दिया था।
विज्ञापन
शाह ने कर्नाटक के बीदर जिले में गोरता गांव और रायचूर जिले के गब्बर में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कर्नाटक सरकार के मुस्लिमों को दिए गए 4 फीसदी ओबीसी आरक्षण को खत्म कर दो प्रभावशाली समुदायों वीरशैव-लिंगायत और वोक्कालिगा को देने तथा ओबीसी मुस्लिमों को 10 फीसदी आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी में डालने के फैसले की सराहना की।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराव बोम्मई के नेतृत्व वाली सरकार ने एक नया आंतरिक आरक्षण शुरू कर अनुसूचित जातियों के साथ हुए अन्याय को दूर करने की कोशिश की है। प्रदेश सरकार के फैसले का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी तुष्टीकरण में विश्वास नहीं करती है। इसलिए इसने आरक्षण को बदलने का फैसला किया है। एजेंसी
विज्ञापन
वोट बैंक के लालच में हैदराबाद मुक्ति के शहीदों को नहीं किया याद
गृह मंत्री ने कहा, वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने आजादी और हैदराबाद मुक्ति के शहीदों को कभी याद नहीं किया। सरदार पटेल नहीं होते तो हैदराबाद को कभी आजादी न मिलती, बीदर को भी स्वतंत्रता हासिल न होती। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार आज भी हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने में हिचकती है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इस दिन को भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया है। भाजपा ने पिछले साल तेलंगाना में हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाया था और इस साल भी वे इस दिन को मनाएंगे।
फहराया 103 फुट ऊंचा तिरंगा
गोरता गांव के लोगों के बलिदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस गांव में महज ढाई फुट ऊंचे तिरंगे को फहराने के लिए क्रूर निजाम की सेना ने सैकड़ों लोगों को मार डाला था। आज उसी जमीन पर हमने 103 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया है जो किसी से छिपाया नहीं जा सकता। अमर शहीदों की याद में सरदार पटेल की 20 फुट ऊंची प्रतिमा और गोरता शहीद स्मारक का लोकार्पण करते हुए शाह ने कहा कि यह प्रतिमा देश के प्रथम गृहमंत्री के निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का प्रतीक है। यही वजह है कि यह बीदर भारत का हिस्सा बन सका।
गोरता में 50 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य शहीद स्मारक गृह मंत्री ने लोगों से कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की ताकि वह 50 करोड़ रुपये की लागत से गोरता में एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण कर सके जो न केवल कर्नाटक बल्कि पूरे देश से पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah hoists a 103-ft tall Tricolour in Bidar, Karnataka. pic.twitter.com/3UWYuVsnk5
— ANI (@ANI) March 26, 2023
दो दिन में दूसरा कर्नाटक दौरा
बता दें कि बीते दो दिनों में यह अमित शाह का दूसरा कर्नाटक दौरा है। इससे पहले अमित शाह ने बेंगलुरु में ड्रग ट्रैफिकिंग एंड नेशनल सिक्योरिटी की क्षेत्रीय बैठक में भी हिस्सा लिया था। बीते तीन मार्च को अमित शाह ने बीदर में विजय संकल्प यात्रा की भी शुरुआत की थी। कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। यही वजह है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के कर्नाटक दौरे बढ़ गए हैं। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भी कर्नाटक का दौरा किया और वहां एक रोड शो भी किया था।