{"_id":"616045058ebc3e959e6fc20d","slug":"amit-shah-inaugurates-tea-stalls-allotted-to-women-self-help-group-and-various-other-projects-in-gandhinagar-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगर में बोले अमित शाह: 2024 में फिर चुने जाएंगे नरेंद्र मोदी, दुनिया के किसी नेता के पास ऐसी उपलब्धि नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गांधीनगर में बोले अमित शाह: 2024 में फिर चुने जाएंगे नरेंद्र मोदी, दुनिया के किसी नेता के पास ऐसी उपलब्धि नहीं
Fri, 08 Oct 2021 10:47 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:47 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में रहे। यहा उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
पंसार गांव में झील जीर्णोद्धार के शिलान्यास कार्यक्रम में अमित शाह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर चुने जाएंगे। दुनिया का कोई भी अन्य नेता लगातार 20 साल के लिए नहीं चुना गया है। शाह ने कहा, 'कल (गुरुवार) नरेंद्र भाई ने सार्वजनिक कार्यालय में 20 साल पूरे किए। पूरी दुनिया में एक भी नेता को यह उपलब्धि नहीं मिली है कि वह लगातार 20 साल तक चुना जाए और बिना रुके जनता की सेवा करता रहे।'
विज्ञापन
गृह मंत्री ने कहा, 'लोकतांत्रिक देशों में, जहां पर लोग अपने चयनित प्रतिनिधियों को बदल सकते हैं, आपको एक भी ऐसा नेता नहीं मिलेगा जिसने इतने लंबे समय तक सेवा की हो। नरेंद्र मोदी ने सात अक्तूबर 2001 को (गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर) कार्यालय संभाला था और कल सात अक्तूबर 2021 थी। वह आज हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं और साल 2024 में एक बार फिर से चुने जाएंगे।'
विज्ञापन
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर जिले में कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर महिला स्वयं सहायता समूहों को आवंटित किए गए चाय के स्टॉलों का उद्घाटन किया। इस दौरान यहां उन्होंने कुल्हड़ में चाय भी पी। इसके साथ ही अमित शाह ने जिले के पंसार गांव में एक झील के जीर्णोद्धार कार्यक्रम का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन