{"_id":"574c81284f1c1beb4d10945d","slug":"amit-shah-in-allahabad-joins-kisan-sammelan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह आज इलाहाबाद में, किसान विराट सम्मेलन में करेंगे शिरकत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमित शाह आज इलाहाबाद में, किसान विराट सम्मेलन में करेंगे शिरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 31 May 2016 07:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी चुनाव के मद्देनजर ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को इलाहाबाद पहुंच रहे हैं।
यहां वह अंदावा में आयोजित सरदार पटेल किसान विराट सम्मेलन में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि उनकी मौजूदगी में बसपा और सपा के कई नेता भाजपा ज्वाइन भी कर सकते हैं। सम्मेलन के बाद अमित शाह केपी कालेज ग्राउंड और परेड ग्राउंड का भी निरीक्षण करेंगे।
अमित शाह का यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इलाहाबाद का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केशव प्रसाद मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला मौका है कि जब अमित शाह संगम नगरी पहुंच रहे हैं। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह भी इलाहाबाद आ रहे हैं। दोनों नेता दिल्ली से प्लेन द्वारा सीधे वाराणसी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी से कार द्वारा दोनों नेता दिन में एक बजे के आसपास अंदावा पहुंच जाएंगे। यहां आयोजित किसान महासम्मेलन में वे सीधे जिले के किसानों से रूबरू होंगे। सम्मेलन स्थल पर उनका घंटे भर रुकने का कार्यक्रम है। इसके बाद वे भाजपा नेताओं के साथ 12 एवं 13 जून को इलाहाबाद में होने वाली बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के आयोजन स्थत केपी कालेज ग्राउंड का मुआयना करेंगे।
इसके अलावा 13 जून को ही परेड ग्राउंड में होने वाली पीएम मोदी की जनसभा स्थल को भी वे देखने जा सकते हैं। पार्टी के काशी प्रांत प्रभारी लक्ष्मण आचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रात्रि विश्राम इलाहाबाद में ही करेंगे। यहां से वे बुधवार की सुबह वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष का शाम को पार्टी के दिवंगत नेता देवेंद्र सिंह चौहान के आवास पर जाने का भी कार्यक्रम है।