फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Fake Video Gujarat Police arrested Jignesh Mevani PA and AAP district president

Amit Shah Fake Video: गुजरात पुलिस ने जिग्नेश मेवानी के पीए को किया गिरफ्तार, आप जिला अध्यक्ष भी अरेस्ट

Tue, 30 Apr 2024 06:31 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 30 Apr 2024 06:31 PM IST
सार

वसोला बनासकांठा जिला कांग्रेस के महासचिव भी हैं। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस विधायक मेवाणी ने कहा कि बनासकांठा और पाटन लोकसभा सीटों के दलित मतदान के दौरान यह कार्रवाई भूलेंगे नहीं। वंसोला सिर्फ मेरे पीए नहीं हैं, वे मेरे भाई जैसे हैं।

विज्ञापन
Amit Shah Fake Video Gujarat Police arrested Jignesh Mevani PA and AAP district president
arrest - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात पुलिस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फेक वीडियो साझा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अहमदाबाद साइबर क्राइम सेल ने की है। आरोपियों की पहचान सतीश वंसोला और राकेश बारिया के रूप में हुई है। खास बात यह है कि वंसोला पिछले छह वर्षों से कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के निजी सहायक (पीए) के रूप में काम कर रहा है। वहीं, बारिया पिछले चार वर्षों से आप के दाहोद जिला अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

वाट्सएप पर मिला था फर्जी वीडियो
पुलिस उपायुक्त, साइबर अपराध, लवीना ने बताया कि दोनों ने गृहमंत्री का संपादित वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर साझा किया था। उन्हें यह वीडियो उनके वाट्सएप पर मिला था। जिस व्यक्ति ने वीडियो को एडिट किया उसे पकड़ने के लिए जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 153 (ए), 505(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

मतदान के दौरान दलित यह कार्रवाई याद रखेंगे
वसोला बनासकांठा जिला कांग्रेस के महासचिव भी हैं। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस विधायक मेवाणी ने कहा कि बनासकांठा और पाटन लोकसभा सीटों के दलित मतदान के दौरान यह कार्रवाई भूलेंगे नहीं। वंसोला सिर्फ मेरे पीए नहीं हैं, वे मेरे भाई जैसे हैं। बीजेपी का आईटी सेल लंबे समय से फर्जी वीडियो फैला रहा है। लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी वीडियो मामले में गृह मंत्रालय गंभीर 
दरअसल, सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छेड़छाड़ की गई है। वीडियो में शाह एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण खत्म करने की बात करते दिख रहे हैं। एक दिन पहले रविवार को शाह का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले लोगों को खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एफआईआर दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लिया है। स्पेशल सेल उन एक्स अकाउंट पर नजर रख रही है, जो इस वीडियो को पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो डिलीट करने वाले भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं।

भाजपा ने दर्ज कराई आपत्ति, अमित मालवीय बोले- कार्रवाई के लिए तैयार रहें
भाजपा ने भी इस वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में भाजपा ने बताया कि अमित शाह ने एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म करने को लेकर कोई बात नहीं की है। वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। उनके वीडियो के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। भाजपा का कहना है कि मूल वीडियो में शाह ने तेलंगाना में मुसलमानों के लिए असंवैधानिक आरक्षण हटाने की बात कही थी। मामले में भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि जिसने भी फर्जी वीडियो साझा किया है, वे कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed