फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah: BJP will break all records and win most seats in Gujarat

Gujarat Elections 2022: गुजरात में जीत के सारे रेकॉर्ड तोड़ेगी भाजपा, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा

Tue, 15 Nov 2022 02:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 15 Nov 2022 02:58 PM IST
सार

गुजरात दौरे पर आए शीर्ष भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भूपेंद्र पटेल विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। गुजरात में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी सुधर रही है। राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है। 

विज्ञापन
Amit Shah: BJP will break all records and win most seats in Gujarat
Union Home Minister Amit Shah in Gujarat - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बड़ा दावा किया। शाह ने कहा कि इस बार राज्य में भाजपा अपनी जीत के सारे रेकॉर्ड तोड़ देगी। वह अधिकांश सीटें जीतेगी और बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन

गुजरात दौरे पर आए शीर्ष भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भूपेंद्र पटेल विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। गुजरात में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी सुधर रही है। राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है। सीएम पटेल दलितों, अजा-जजा, ओबीसी के विकास के पीएम मोदी के मॉडल का पालन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 


बता दें, गुजरात में पिछले 22 सालों से भाजपा सरकार है। पार्टी छठी बार सत्ता में लौटने की तैयारी कर रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के तहत 1 व 5 दिसंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। पहली बार राज्य में आप भी पूरी ताकत से मैदान में उतरी है, जबकि कांग्रेस व एआईएमआईएम भी ताकत आजमा रही है। 



कांग्रेस राज में 250 दिन लगता था कर्फ्यू 
इससे पहले सोमवार को शाह ने कहा था कि भाजपा ने गुजरात की जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। कांग्रेस राज में गुजरात में एक साल में 250 दिन कर्फ्यू लगता था। वहीं, भाजपा राज में लोग कर्फ्यू का नाम भूल गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कानून-व्यवस्था की एक अभेद्य दीवार खड़ी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed