फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Attacks Akhilesh Government in Maharajganj

भूमाफिया से भरी है सपा सरकार, जमीन हड़पना पेशा: अमित शाह

Wed, 30 Nov 2016 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2016 04:33 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah Attacks Akhilesh Government in Maharajganj
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की परिवर्तन यात्रा में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने नोटबंदी का विरोध कर रहे विपक्ष पर तंज कसने के साथ ही सपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भूमाफिया से भरी पड़ी है। दूसरों की जमीन हड़पना ही इनका पेशा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो सात दिन के भीतर ये गुंडे-माफिया जेल में होंगे या फिर प्रदेश के बाहर। 
विज्ञापन


मंगलवार को महराजगंज के जीएसवीएस इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा में अमित शाह ने सपा के साथ ही बसपा सुप्रीमो पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भतीजा और बुआ ने सिर्फ अपना घर भरने का काम किया। दोनों ने जाति के तुष्टिकरण व वोट बैंक की राजनीति से प्रदेश को गर्त में पहुंचा दिया। 
विज्ञापन


प्रदेश में पूर्व की भाजपा सरकार की मिसाल पेश करते हुए कहा कि हम पहले भी उत्तर प्रदेश का विकास कर दिखा चुके हैं। जनता ने साथ दिया तो फिर विकास की नई इबारत गढ़ेंगे। शाह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत केंद्र की तमाम योजनाओं के जरिये भी सपा को घेरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि यूपी को हर राज्य से अधिक धन देने के बाद भी केंद्र की मदद प्रदेश के गरीबों तक नहीं पहुंच रही। पूरा का पूरा रुपया सपा सरकार खा जा रही है। सभा के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ, राज्य सभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला आदि मौजूद रहे।  


 

राहुल क्या जानें जवानों के खून का मोल

Amit Shah Attacks Akhilesh Government in Maharajganj
अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि साहबजादे राहुल कहते हैं कि मोदी खून के सौदागर हैं, मगर उन्हें जवानों के खून का मोल भला क्या पता। 10 साल तक सीमा पर गोलियां चलती रहीं और जवान शहीद होते रहे। उन्हें आर्डर का इंतजार करना पड़ता था, मगर अब ऐसा नहीं है।

पहले पूछते थे कालेधन के लिए क्या किया, अब पूछते हैं क्यों किया
नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष पर चुटकी लेते हुए अमित शाह ने कहा कि आठ नवंबर की सुबह तक पूरा विपक्ष पूछता था कि कालाधन के लिए क्या किया और अब पूछ रहे कि ऐसा क्यों किया। 

तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं पर ज्यादती
अमित शाह ने तीन तलाक के मसले को उठाकर मुस्लिम महिलाओं को भी सहेजने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि तीन तलाक, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज्यादती है। उन्हें उनका अधिकार मिलना ही चाहिए। इसके समर्थन में उन्होंने भीड़ से हाथ उठवाकर समर्थन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed