{"_id":"59b8e2df4f1c1bfd7f8b68da","slug":"amit-shah-attack-on-rahul-gandhi-after-university-of-california-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल पर कसा तंज, बोले- जिन्हें देश नहीं सुनता वो विदेश में बोलते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल पर कसा तंज, बोले- जिन्हें देश नहीं सुनता वो विदेश में बोलते हैं
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah in Himachal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कोलकाता में कहा कि देश में कुछ ऐसे नेता भी हैं, जिन्हें अपनी बात कहने के लिए विदेश जाना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश की जनता उन्हें सुनना पसंद नहीं करती है। हालांकि उन्होंने ऐसे किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन यह जरूर कहा कि एक ऐसे नेता भी हैं, जो अमेरिका में जाकर लेक्चर दे रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया कि वो राहुल गांधी की चर्चा कर रहे थे।
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में दिए लेक्चर में केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की थी। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश में 2000 का नोट जारी किया, जिसकी वजह से भारतीय जीडीपी में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
शाह ने यूपीए कार्यकाल पर हमला करते हुए कहा कि देश की जनता ने यूपीए के स्थान पर एनडीए पर भरोसा जताया है और मैं इसके लिए देशवासियों का आभारी हूं।