{"_id":"5d9f00848ebc3e93aa19323c","slug":"amit-shah-and-uddhav-thackeray-election-campaign-rally-for-maharashtra-assembly-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: अमरावती में अमित शाह और उद्धव की रैलियां आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: अमरावती में अमित शाह और उद्धव की रैलियां आज
Thu, 10 Oct 2019 03:27 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 10 Oct 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह-उद्धव ठाकरे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शुक्रवार को विदर्भ में अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र के अमरावती में विधानसभा की आठ सीटों पर चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा। गुरुवार को भी शाह ने सांगली और अन्य क्षेत्रों में जनसभाएं की।
विज्ञापन
शुक्रवार को शाह मेलघाट विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। जनजातीय बहुल क्षेत्र मेलघाट में भाजपा ने वर्तमान विधायक प्रभुदास भिलवेकर की बजाय रमेश मावसकर के रूप में नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा है। मावसकर को एनसीपी प्रत्याशी केवलराम काले के खिलाफ उतारा गया है।
विज्ञापन
वहीं उद्धव ठाकरे अमरावती नगर के दशहरा मैदान में शिवसेना के तीन प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। शिवसेना ने बडनेरा से प्रीति बंद, तेओसा से राजेश वानखेड़े और अचलपुर से सुनीता फिस्के को टिकट दिया है, जिनके लिए उद्धव रैलियां करेंगे।
विज्ञापन
प्रीति बंद बडनेरा के विधायक रह चुके संजय बंद की विधवा हैं। उन्हें दो बार निर्दलीय विधायक रहे रवि राणा के विरुद्ध खड़ा किया गया है। राणा को कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन प्राप्त है। तेओसा में वानखेड़े दो बार से कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़े हैं।
अचलपुर में स्थानीय नगर निगम पार्षद फिस्के तीन बार से निर्दलीय विधायक बच्चू काडु के खिलाफ खड़ी हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए राज्य में 21 अक्टूबर को मतदान होंगे और मतगणना 24 अक्तूबर को होगी।