फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah advised the workers to expose the corruption of the BJD govt, fight for the rights of the people

Odisha: शाह ने बंद कमरे में भाजपा पदाधिकारियों के साथ किया मंथन, आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर बनी रणनीति

Sat, 05 Aug 2023 11:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Aug 2023 11:21 PM IST
सार

Odisha: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को ओडिशा में भाजपा नेताओं को बीजद सरकार में भ्रष्टाचार को उजागर करने और उसके खिलाफ लड़ाई बुलंद करने की नसीहत दी।

विज्ञापन
Amit Shah advised the workers to expose the corruption of the BJD govt, fight for the rights of the people
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को ओडिशा में भाजपा नेताओं को बीजद सरकार में भ्रष्टाचार को उजागर करने और उसके खिलाफ लड़ाई बुलंद करने की नसीहत दी। शाह ने बंद कमरे में हुई बैठक में पार्टी के राज्य में नए पदाधिकारियों के साथ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव व राज्य के विधानसभा चुनावों की तैयारियों व रणनीति को लेकर मंथन किया।

विज्ञापन

ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, गृहमंत्री ने ओडिशा में भाजपा नेताओं से बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करने और राज्य सरकार में ‘भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को उजागर करने’ का आग्रह किया। शाह ने पार्टी नेताओं को स्थानीय मुद्दों को उठाने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनसे जुड़े रहने की भी सलाह दी। भाजपा नेताओं को लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने को भी कहा। सामल ने कहा, शाह ने उन्हें यह भी बताया कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पंचायत से राज्य स्तर तक आंदोलन कैसे शुरू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोक सेवा भवन में पटनायक के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद, शाह भाजपा के राज्य मुख्यालय पहुंचे और पार्टी नेताओं के साथ दोपहर का भोजन किया। बाद में उन्होंने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों और राज्य भाजपा की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठकें कीं। केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टुडू ने कहा, शाह ने राज्य भाजपा नेताओं से आदिवासियों और दलित लोगों के लिए लड़ने को कहा है। सुंदरगढ़ के सांसद जुएल ओराम ने कहा, हमें बताया गया कि अगले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कैसे करना है और आंदोलनों के माध्यम से लोगों के करीब कैसे रहना है।
 

विज्ञापन

यूपीए के मुकाबले मोदी सरकार ने ओडिशा का रख अधिक ध्यान
सामल के अनुसार, गृहमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ओडिशा के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले नौ वर्षों में राज्य में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 18.83 लाख करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जबकि पिछली यूपीए सरकार ने अपने 10 वर्षों में केवल 2.93 लाख करोड़ रुपये दिए थे।
 

कुछ घंटे पहले बांधे थे पटनायक की तारीफ के पुल
शाह ने बैठक से कुछ घंटे पहले पटनायक की तारीफों के पुल बांधे थे। पटनायक की सराहना करते हुए उन्हें लगातार पांच बार मुख्यमंत्री बनने के लिए सबसे लोकप्रिय सीएम भी बताया था। वहीं कुछ दिन पहले पटनायक के बीजू जनता दल ने कहा था कि वह दिल्ली सेवा अध्यादेश की जगह लेने वाले विधेयक का समर्थन करेगा और केंद्र में एनडीए सरकार के खिलाफ विभिन्न विपक्षी दलों के प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed