फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Chavda appointed as Gujarat Congress president

Gujarat: अमित चावड़ा को बनाया गया गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष, तुषार चौधरी नियुक्त किए गए विधायक दल के नेता

Thu, 17 Jul 2025 05:55 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 05:55 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने अमित चावड़ा को तत्काल प्रभाव से गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Amit Chavda appointed as Gujarat Congress president
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने गुजरात पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अमित चावड़ा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे शक्तिसिंह गोहिल का स्थान लेंगे। इसके साथ ही डॉ. तुषार चौधरी को गुजरात विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। बता दें कि राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने हालिया उपचुनावों में पार्टी को मिली हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने अमित चावड़ा को तत्काल प्रभाव से गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरात में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में डॉ. तुषार चौधरी की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। बयान में आगे कहा गया, पार्टी निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के योगदान की सराहना करती है।
विज्ञापन


गुजरात में हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद गोहिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस उपचुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई। गोहिल को जून 2023 में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर गुजरात कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पहले भी गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके अमित चावड़ा ने एक बार फिर पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित चावड़ा ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, कांग्रेस नेतृत्व, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा मुझ पर दोबारा भरोसा जताने के लिए आभारी हूं। यह केवल एक पद नहीं, बल्कि हर गुजराती के लिए लड़ने और कांग्रेस पार्टी के मूल्यों को बनाए रखने की एक गंभीर जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा, पार्टी का एक समर्पित सिपाही होने के नाते मैं दिन-रात काम करूंगा ताकि गुजरात कांग्रेस को मजबूत किया जा सके। जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके और गुजरात में राहुल गांधी जी के विजन को साकार किया जा सके।

एनएसयूआई के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय रहे अमित चावड़ा पहली बार 2004 में बोरसाद से और फिर दूसरी बार 2009 में इसी सीट से विधायक चुने गए। उसके बाद उन्होंने 2012, 2017 और 2022 में अंकलाव विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी। अमित चावड़ा इससे पहले 2018 से 2021 तक जीपीसीसी प्रमुख के रूप में भी काम कर चुके हैं और वर्तमान में गुजरात विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता का पद संभाल रहे थे।

ये भी पढ़ें: Land For Jobs Scam: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को झटका; निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने से किया इनकार

कांग्रेस विधायक दल के नेता बने तुषार चौधरी
तुषार चौधरी पूर्व केंद्रीय मंत्री (सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं जनजातीय मामलों) रह चुके हैं। वह गुजरात के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री अमर सिंह भीलाभाई चौधरी के पुत्र हैं। वे 2007 से 2009 के बीच गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छल्ला वामशी चंद रेड्डी को पार्टी के संगठन विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। वह जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया के समन्वय और उनके प्रदर्शन तथा संगठनात्मक प्रभावशीलता पर फीडबैक एकत्रित करने का कार्य देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed