फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amie khan is aiming to make maharashtra a drought free

महाराष्ट्र को 5 साल में सूखा मुक्त बनाएंगे आमिर खान

Tue, 16 Aug 2016 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Aug 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
amie khan is aiming to make maharashtra a drought free
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान - फोटो : aamir khan

सामाजिक मुद्दों से सरोकार रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान महाराष्ट्र में नई भूमिका निभा रहे हैं। सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र में यह भूमिका अब तक किसी नेता या अभिनेता ने नहीं निभाई। दरअसल आमिर खान का लक्ष्य है सूखे से प्रभावित महाराष्ट्र को पांच सालों के अंदर सूखे से मुक्ति दिलाना है। 

विज्ञापन


'पानी फाउंडेशन' जल संरक्षण की पहल को अब बड़े स्तर पर ले जाने की योजना है। आमिर खान के पानी फाउंडेशन ने महाराष्ट्र के तीन तालुका (तहसील) में अपने काम में सफलता प्राप्त कर ली है। 
विज्ञापन


मुंबई में सत्यमेव जयते वॉटर कप अवॉर्ड्स 2016 के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में आमिर ने कहा, 'इस साल हम महाराष्ट्र की तीन तालुकाओं के प्रोजेक्ट में सफल रहे हैं। और अगले साल हम तीस तालुकाओं में जाएंगे और फिर पांच सालों में हम राज्य के 36 जिलों की 358 तालुकाओं में जाएंगे। अगले पांच सालों में हमारा मकसद पूरे महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

116 गांवों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया

amie khan is aiming to make maharashtra a drought free
आमिर खान

'पानी  फाउंडेशन' द्वारा आयोजित वॉटर कप कॉम्पीटिशन में विजेता गांवों को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 50 लाख, दूसरा पुरस्कार 30 लाख का और तीसरा पुरस्कार जीतने वाले गांव को 20 लाख रुपये दिए गए। 116 गांवों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 

50 लाख का प्रथम पुरस्कार कोरेगांव तालुका के वेलु गांव ने जीता। इस गांव ने शरमदन और मशीन के जरिए सबसे ज्यादा पानी का भंडारण किया। 30 लाख का इनाम दो गांवों के बीच बांटा गया। 20 लाख का पुरस्कार भी दो गांवों को दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed