{"_id":"5f2ba8748ebc3e3d08486ac2","slug":"amidst-mumbai-rain-a-person-is-rescuing-a-kitten-and-taking-him-to-his-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की तेज बारिश में बिल्ली को बचाता दिखा शख्स, सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई की तेज बारिश में बिल्ली को बचाता दिखा शख्स, सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर तारीफ
Thu, 06 Aug 2020 01:24 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
मुंबई की तेज बारिश में बिल्ली को बचाता शख्स
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में तेज बारिश और हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस समय मुंबई जलभराव में डूबी हुई है, कई इलाके ऐसे हैं जहां समुद्र और सड़क के बीच फासला करना पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं मुंबई में लोकल ट्रेन के ट्रैक पर भी बहुत ज्यादा पानी भर गया है।
विज्ञापन
मुंबई बारिश के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वडाला में रहने वाला एक शख्स बारिश से बिल्ली के बच्चे को बचा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स ने बिल्ली के बच्चे को अपनी बाइक पर बैठा रखा है।
विज्ञापन
#WATCH A local in Wadala area of #Mumbai carries a kitten on his motorcycle after rescuing it, amid heavy rainfall in the city. He says, "I am taking the kitten home." pic.twitter.com/4qawgwJQzP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 6, 2020
शख्स का कहना है कि वो इस बिल्ली के बच्चे को अपने घर ले जाएगा। इस वीडियो में शख्स बिल्ली को बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा है और एक समय के बाद सफल भी हो जाता है। मुंबई की तेज बारिश में इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी काफी परेशानी हो रही है।
आधे घंटे के अंदर ही इस वीडियो को दस हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए है। कई सोशल मीडिया यूजर शख्स के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं।