{"_id":"61d7a8149d5eac7c3435aa1f","slug":"amid-the-threat-of-omicron-covid-19-variant-67-percent-of-employees-want-work-from-home-survey-by-local-circle","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन का डर: 67 फीसदी कर्मचारी चाहते हैं 'वर्क फ्रॉम होम', सामने आया कर्मचारियों पर किया गया यह सर्वे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओमिक्रॉन का डर: 67 फीसदी कर्मचारी चाहते हैं 'वर्क फ्रॉम होम', सामने आया कर्मचारियों पर किया गया यह सर्वे
Fri, 07 Jan 2022 08:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 Jan 2022 08:10 AM IST
सार
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच 67 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करना चाहते हैं। लोकल सर्किल द्वारा यह सर्वे किया गया है।
विज्ञापन
work from home
- फोटो : pixabay
विस्तार
देश में कोविड-19 के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। इस तेज उछाल के पीछे नए ओमिक्रॉन वैरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसी के मद्देनजर दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने लोगों से कोरोना से जुड़े नियमों को सख्ती से मानने की अपील की है। राज्यों में बढ़ते मामलों के बीच ऑफिस में काम करने वाले 67 फीसदी कर्मचारी 'वर्क फ्रॉम होम' यानी घर से काम करने के इच्छुक हैं। इन लोगों का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के मद्देनजर 'वर्क फ्रॉम होम' को अनिवार्य कर देना चाहिए।
विज्ञापन
तीन में से दो कर्मचारी चाह रहे वर्क फ्रॉम होम
तीन में से दो कर्मचारी घर से काम करने की इच्छा रखते हैं। लोकल सर्किल द्वारा करवाए गए सर्वे में सामने आया कि 58 प्रतिशत कर्मचारी जो कि मौजूदा समय में अपने ऑफिस में काम कर रहे हैं। इनमें से 36 फीसदी लोगों का कहना है कि उनके कार्यालय में एयर वेंटिलेशन की बेहतर व्यवस्था है। लोकल सर्किल ने अपने सर्वे के जरिए कर्मचारियों की राय जानना चाही थी। इस सर्वे में दफ्तरों में एयर वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था, 'वर्क फ्रॉम होम' पर कर्मचारियों की राय समेत कई मुद्दे शामिल रहे। इस सर्वे में 28 हजार कर्मचारियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इनमें से 63 फीसदी पुरुष थे जबकि 37 प्रतिशत महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
डेस्क जॉब वालों के लिए अनिवार्य हो वर्क फ्रॉम होम
देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों और दफ्तरों में भीड़भाड़ और एयर वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने जैसी बातों को ध्यान में रखते हुए इस सर्वे में शामिल 67 फीसदी लोगों ने यह कहा है कि सरकार को डेस्क जॉब करने वाले लोगों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर देना चाहिए। हालांकि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकारों ने सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में आधी क्षमता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। इस सर्वे में शामिल तीन में से दो लोगों का मानना है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर तीन महीने के अंदर आ सकती है इसलिए हालात की समीक्षा करके जरूरी प्रतिबंधों व उपायों पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
लोकल सर्किल के संस्थापक और चेयरमैन सचिन तापड़िया ने अमर उजाला को बताया कि अमेरिका में महामारी नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने चेतावनी देते हुए कहा है कि SARS-Cov-2 के सूक्ष्म कण आउटडोर की अपेक्षा इनडोर एरिया में ज्यादा तेजी से फैलता है। इसलिए ज्यादातर भारतीय जो कि ऑफिस में बड़ी संख्या और भीडभाड़ के बीच काम करते हैं उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं। क्योंकि कई ऑफिस में भीड़ के अलावा एयर वेंटिलेशन की पर्याप्त और बेहतर व्यवस्था नहीं है।