फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid rumours BJP-BJD alliance Naveen Patnaik worst part of politics is rumors and lies

Odisha: भाजपा-बीजद के गठबंधन की अफवाहों के बीच नवीन पटनायक बोले, राजनीति का सबसे खराब हिस्सा अफवाह और झूठ

Sun, 10 Mar 2024 04:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 10 Mar 2024 04:42 AM IST
सार

बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने शनिवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे अपने सहयोगी और बीजद के वरिष्ठ नेता वीके पांडियन के साथ बात कर रहे थे। वीडियो में पांडियन ने पटनायक से पूछा कि सर राजनीतिरे सबतु खरप जिनिसा कान (सर राजनीति में सबसे बुरी चीज क्या है)? 

विज्ञापन
Amid rumours BJP-BJD alliance Naveen Patnaik worst part of politics is rumors and lies
नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा और बीजद के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष ने कहा कि अफवाह और झूठ राजनीति का सबसे खराब हिस्सा है। दरअसल, हाल ही में खबरें थीं कि भाजपा और बीजद एक बार फिर गठबंधन में आ सकते हैं।  दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने बैठकें भी की थी। हालांकि, सभी खबरों पर विराम उस वक्त ही लग गया था जब एक दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि भाजपा ओडिशा की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और दोनों पार्टियों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

विज्ञापन

बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने शनिवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे अपने सहयोगी और बीजद के वरिष्ठ नेता वीके पांडियन के साथ बात कर रहे थे। वीडियो में पांडियन ने पटनायक से पूछा कि सर राजनीतिरे सबतु खरप जिनिसा कान (सर राजनीति में सबसे बुरी चीज क्या है)? इस पर पटनायक ने कहा कि गुजाब (अफवाह) और मिच्छा कथा (झूठ)। 

विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान से चर्चाओं को लगी थी लगाम
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल वरिष्ठ नेताओं के साथ शुक्रवार को नई दिल्ली से भुवनेश्वर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गठबंधन पर कोई बातचीत नहीं हुई और हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। हम आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा करने नई दिल्ली गए थे। बैठक के दौरान किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन या सीट-बंटवारे को लेकर बात नहीं हुई है। सामल का दावा है कि भाजपा ओडिशा के दोनों चुनाव जीतने में समर्थ है। हम दोनों चुनाव अकेले लड़ेंगे।  सूत्रों की मानें तो, बीजद और भाजपा के बीच गठबंधन तय ही हो चुका था लेकिन सीट बंटवारे के कारण पेंच फंस गया। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता की मानें तो बीजद लगभग 75 प्रतिशत विधानसभा सीटें मांग रही थी और हमें यह स्वीकार्य नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटों का ऐसा है गणित
बीजद के सूत्रों की मानें तो भाजपा कुल 147 विधानसभा सीटों में से 55 सीटों की मांग कर रही है। वहीं, 112 सीटे पर कब्जा की हुई बीजद 112 सीटें खुद के पास रखकर 35 सीटें भाजपा को देना चाह रही है। हालांकि, बीजद नेता सस्मिता पात्रा का दावा है कि हम इस बार 120 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। वहीं, भाजपा 21 लोकसभा सीटों में से 14 सीटें मांग रही है लेकिन बीजद 10 लोकसभा सीटें देना चाहती है। फिलहाल भाजपा का ओडिशा की आठ लोकसभा सीटों पर कब्जा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed