फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amid rising prices of petrol-diesel Anand Mahindra shares video of Solar Bike

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आनंद महिंद्रा ने शेयर किया बिना ईंधन चलने वाली बाइक का वीडियो

Thu, 13 Sep 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
amid rising prices of petrol-diesel Anand Mahindra shares video of Solar Bike

पूरा देश इस समय पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है। रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लोगों की जेब ढीली कर दी है। सभी सरकार से इसपर तुरंत अंकुश लगाने के लिए कह रहे हैं। इसी बीच देश के प्रमुख उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक ऐसी बाइक का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है जो बिना पेट्रोल-डीजल के चलती है।

विज्ञापन


इस बाइक की तारीफ करते हुए मंहिद्रा ने कहा है कि इस तरह की बाइक में एक बहुत बड़ा कारोबारी अवसर है। दरअसल, यह बाइक सौर ऊर्जा से चलती है और इसके लिए सोलर पैनल बाइक में लगे हुए हैं। उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है वह टीवी9 का है। इस सोलर बाइक को नवसारी के एक युवक ने बनाया है। इस बाइक को चलाने के लिए किसी तरह के ईंधन की जरुरत नहीं पड़ती है। 
विज्ञापन


वीडियो को पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'वैश्विक जलवायु कार्रवाई समिट 2018 के उपाध्यक्ष के तौर पर मेरा संदेश यह है कि सस्टैनबिलिटी दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक अवसर है। इसलिए मुझे यह वीडियो पाकर खुशी हुई। यह वीडियो बताता है कि कैसे भारत के छोटे उद्यमी और इनोवेटर्स उन शुरुआती लोगों में हैं, जो इस अवसर का फायदा उठाएंगे। दुनिया देखो इसे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक को सिविल इंजीनियर जिगर पटेल ने बनाया है। इस बाइक की पिछली सीट और हैंडल के आगे एक सोलर पैनल लगा हुआ है। यदि सूर्य की साफ रोशनी मिले तो बाइक 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसकी खासियत यह है कि बाइक बिलकुल भी शोर नहीं करती है और बिना किसी खर्च के आपको जहां जाना है वहां तक पहुंचा देती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed