फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   American university released the list of scientists which had highest number of scientists from two IITs of India

विदेशों में भारतीय वैज्ञानिकों का सर्वाधिक योगदान, स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी की सूची

Sun, 15 Nov 2020 03:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 15 Nov 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
American university released the list of scientists which had highest number of scientists from two IITs of India
आईआईटी गुवाहटी - फोटो : twitter

विदेशों में भारतीयों का जलवा हमेशा रहा है, चाहे वो डॉक्टर हो, इंजीनियर हो या कोई शोधकर्ता। दुनियाभर में भारतीयों ने अपनी पहचान अपने हुनर के आधार पर बनाई है। वहीं अमेरिका के स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने वैज्ञानिकों की सूची जारी की जिसमें भारत की दो आईआईटी से सबसे ज्यादा वैज्ञानिक थे।

विज्ञापन


सूची में आईआई गुवाहाटी के 22 संकाय सदस्यों को साथ ही  शोधकर्ताओं को जगह मिली है। इसके अलावा आईआईटी बीएचयू (वाराणसी)  के 14 सदस्यों को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन



वहीं आईआईटी गुवाहाटी के जारी बयान के मुताबिक स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में विशेषज्ञों ने एक लाख से ज्यादा ऐसे वैज्ञानिकों के नामों की सूची बनाई है। जिनके अनुसंधान कार्यों ने उनके संबंधित क्षेत्रों की प्रगति में योगदान दिया है और शोधकर्ताओं को भी इससे फायदा पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी गुवाहाटी के सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, भौतिकी, रसायन इंजीनियरिंग, जैव विज्ञान और जैव इंजीनियरिंग, रसायन शास्त्र, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स विभागों से जुड़े सदस्यों के नाम इस सूची में  जोड़े गए हैं।


आपको बता दें, अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने अपनी सूची में पूरी दुनिया के लगभग  1,59, 683 नाम शामिल किए हैं। इनमें 1500 भारतीय हैं। इनमें इंजीनियर, वैज्ञानिक और डॉक्टर शामिल हैं। इन सभी को इनके शोध पत्रों के आधार पर चयनित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed