{"_id":"5c831031bdec221401276a14","slug":"america-wants-to-work-with-india-in-gaganyaan-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गगनयान’ मिशन में भारत के साथ काम करना चाहता है अमेरिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘गगनयान’ मिशन में भारत के साथ काम करना चाहता है अमेरिका
Sat, 09 Mar 2019 06:30 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 09 Mar 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
गगनयान मिशन (सांकेतिक चित्र)
भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन कार्यक्रम ‘गगनयान’ के लिए अमेरिका ने साथ करने में दिलचस्पी दिखाई है। नासा के पूर्व अधिकारी मेजर जनरल चार्ल्स फ्रैंक बॉल्डन जूनियर ने शुक्रवार को यह बात कही। अंतरिक्ष के लिए अमेरिका के विज्ञान दूत बॉल्डन ने कहा दोनों देशों ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक मजबूत संबंध साझा किया है और इस क्षेत्र में आगे सहयोग के लिए कार्य समूहों का गठन किया है।
विज्ञापन
ऑर्ब्जवर रिसर्च फाउंडेशन के कार्यक्रम में बॉल्डन से जब पूछा गया कि क्या मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए भी दोनों देश सहयोग कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इसरो के चेयरमैन डॉ. के सीवन नासा के प्रशासक जिम ब्राइडनस्टान के साथ बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि दोनों को इस मिशन के लिए कार्य समूह का गठन करना चाहिए। पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए भारत को प्रेरित करता रहा है, लेकिन तब भारत शायद तैयार नहीं थे।
विज्ञापन